फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शादी के लिए बदली प्रेमिका की जन्मतिथि

शादी के लिए बदली प्रेमिका की जन्मतिथि

Sat, 13 Jan 2018 02:45 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
शादी के लिए बदली प्रेमिका की जन्मतिथि
फोटो सहित.........
विज्ञापन

आधार में जन्म तिथि बदलवाकर युगल ने की शादी, सुरक्षा मांगने कोर्ट गए तो पकड़ी गई जालसाजी
- अदालत के आदेश पर युगल गिरफ्तार, लड़की को नारी निकेतन में भेजा, युवक को आज अदालत में पेश करेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्रेमी युगल ने पहले तो आधार कार्ड की जन्मतिथि बदलवाकर न केवल अंतर जातीय विवाह कर लिया, बल्कि 10 दिन रोहतक पुलिस के सेफ हाउस में भी रहे। जिला सेशन कोर्ट में जब और सुरक्षा मांगी तो लड़की के पिता ने असली कागजात पेश कर फर्जीवाड़ा उजागर कर दिया। हालांकि जब तक युगल शहर छोड़ चुका था। सेशन कोर्ट के आदेश पर युगल के खिलाफ फर्जीवाड़े का केस दर्ज शुक्रवार को पुलिस ने युगल को पांच माह बाद रेलवे स्टेशन से धर दबोचा। लड़की को जहां जुवेनाइल कोर्ट में पेश करने के बाद नारी निकेतन करनाल भेज दिया, जबकि आरोपी युवक सिंहपुरा निवासी सुमिन उर्फ सोमी को शनिवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
पुलिस के मुताबिक अगस्त 2017 में श्याम कॉलोनी के एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसने अपने रिश्तेदार की लड़की को गोद लिया हुआ था, जो अचानक घर से सभी कागजात लेकर चली गई। जांच पड़ताल करने पर उसे पता चला कि सिंहपुरा निवासी सुमिन उर्फ सोमी उसे बहका-फुसला कर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। पता चला कि युगल ने दिल्ली के एक मंदिर में शादी कर ली। साथ ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सुरक्षा मांगी। हाईकोर्ट के आदेश पर जिला पुलिस ने उसे सुरक्षा उपलब्ध करवा दी। 10 दिन युगल पुलिस के सेफ हाउस में रहा।
विज्ञापन


सेशन कोर्ट में पिता ने खोला राज, उसकी बेटी नाबालिग
सेफ हाउस में रहने वाले युगल ने इसी बीच जिला सेशन जज की अदालत में याचिका दायर की। याचिका के साथ शपथ पत्र देकर कहा कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी की है। इसके बावजूद उन्हें लड़की पक्ष से जान का खतरा है। उनकी पुलिस सुरक्षा जारी रखी जाए। अदालत ने लड़की के पिता को नोटिस भेजा। लड़की के पिता पुलिस अधीक्षक के सामने पेश हुए और बताया कि उसकी लड़की की डेट ऑफ बर्थ 14-6-2000 है। इसके हिसाब से 17 साल 2 माह के करीब बनती है। जबकि पुलिस व अदालत में जमा कराए गए शपथ पत्र में लड़की की उम्र 14-6-1999 दर्शा कर बालिग दर्शाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड ने लगाई मोहर, पुलिस ने जोड़ी फर्जीवाड़े की धारा
लड़की के पिता ने अदालत के अंदर लड़की का 10वीं का प्रमाण पत्र और आधार कार्ड पेश किया। दोनों में लड़की की उम्र 18 साल से कम मिली। जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड से रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट में बोर्ड ने भी लड़की की उम्र 18 साल से कम बताई। इसके बाद पुलिस ने युगल के खिलाफ कागजों में हेराफेरी कर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को उन्हें रेलवे स्टेशन से धर दबोचा।


अगस्त माह में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर ले जाने का केस दर्ज किया था। बाद में युगल ने शादी कर हाईकोर्ट से सुरक्षा ले ली और दोनों ने शपथ पत्र देकर खुद को बालिग बताया, लेकिन लड़की के पिता द्वारा उपलब्ध कराए गए कागजात में लड़की नाबालिग मिली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की को जहां नाबालिग होने के कारण जुनाइल कोर्ट ने नारी निकेतन करनाल भेज दिया, जबकि आरोपी युवक सुमिन उर्फ सोमी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
- जगबीर सिंह, एसएचओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed