फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   घनीपुरा पहुंचे सहकारिता मंत्री, व्यापारियों ने पूछा

घनीपुरा पहुंचे सहकारिता मंत्री, व्यापारियों ने पूछा

Sun, 12 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
घनीपुरा पहुंचे सहकारिता मंत्री, व्यापारियों ने पूछा
फोटो सहित..........
विज्ञापन

मंत्री ने पूछा, कब तक पकड़ में आएंगे लूटपाट करने वाले
- घनीपुरा पहुंचे सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, व्यापारी बोले नौ दिन बाद भी नहीं पकड़े गए लुटेरे
- आगजनी से पीड़ित व्यापारी के लिए मांगा ढाई लाख रुपये मुआवजा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के घनीपुरा में लोहा व्यापारी से नौ दिन पहले रिवॉल्वर दिखाकर 5 हजार की नकदी लेकर गए युवक अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। शनिवार को घनीपुरा के व्यापारियों ने सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर को बाजार में बुलाया। मंत्री ने आर्य नगर चौकी प्रभारी नरेश कुमार को तलब किया। पूछा, आखिर अब तक क्यों नहीं पकड़े गए लूटपाट करने वाले युवक। पुलिसकर्मी ने कहा कि वे पूरा प्रयास कर रहे हैं, जल्द कामयाबी मिलेगी।
बता दें कि घनीपुरा निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि 2 नवंबर को शाम साढ़े 4 बजे अपनी शॉप पर था। तभी ग्राहक बनकर दो युवक आए। एक युवक ने लोहे के पाइप का रेट पूछा। वह रेट बता ही रहा था कि दूसरे युवक ने उसके ऊपर रिवॉल्वर तान दी। इसके बाद उसकी जेब से 5 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। उसने विरोध किया तो गोली मारने की धमकी दी। अब तक पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन

वहीं, दो दिन पहले बाजार में ब्रजमोहन उर्फ पप्पू की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। व्यापारियों ने मंत्री से पीड़ित व्यापारी के लिए ढाई लाख रुपये का मुआवजा मांगा। मंत्री ने सरकार के नियमों के तहत उचित मुआवजे का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रोहतक टाइल्स, मारबल और ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान राजू भुटानी, संरक्षक राज कुमार चावला, उप प्रधान मोहन लाल तायल, राकेश गुप्ता व रमेश मित्तल, सह सचिव नीटू सिंहपुरिया व नवीन खरबंदा, कोषाध्यक्ष सतीश भाटिया और राजेश सिंहपुरिया, विपुल जैन, कालू जैन, मुकेश कुमार, सचिन गोयल, हरिओम, नरेंद्र बल्हारा, गिरीश बजाज, संजय भूटानी व राजेंद्र सहित अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed