फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सुबह महिला डॉक्टर से बैग छीना, शाम को दूसरी महिला के गले से तोड़ी चेन

सुबह महिला डॉक्टर से बैग छीना, शाम को दूसरी महिला के गले से तोड़ी चेन

Sat, 11 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
सुबह महिला डॉक्टर से बैग छीना, शाम को दूसरी महिला के गले से तोड़ी चेन
सुबह महिला डॉक्टर से बैग छीना, शाम को दूसरी महिला के गले से तोड़ी चेन
विज्ञापन

- बाइक सवार दो आरोपियों ने अलग अलग जगहों पर दो महिलाओं से की स्नेचिंग

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार को शहर में जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने सुबह चावला कॉलोनी में महिला डॉक्टर का लैपटॉप बैग छीन लिया। फिर शाम को कन्हेली रोड बाईपास ओमेक्स सिटी के नहर पुल पर स्कूटी सवार महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। वहीं खेड़ी दरवाजा के पास कुछ युवकों ने स्कूटी सवार को पीटा और उसकी सोने की चेन छीन ली। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गये। तीनों मामलों में अलग अलग थानों में केस दर्ज किया गया हैं।

केस नंबर एक
पुलिस को दी शिकायत में पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुषमा मल्होत्रा ने बताया कि वह दिल्ली में एक अस्पताल में डॉक्टर है। प्रतिदिन ट्रेन से रोहतक से दिल्ली जाती है। वह सुबह करीब साढ़े छह बजे रेलवे स्टेशन जाने के लिए घर से निकली थी। जब वह चावला कॉलोनी में पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आये। दोनों ने हेलमेट लगा रखा था। सुषमा के हाथ में उनका लैपटॉप बैग था। जैसे ही बाइक उनके पास पहुंची तो पीछे बैठे आरोपी ने डॉक्टर से बैग छीन लिया। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। लेकिन आरोपी बैग लेकर मौके से फरार हो गये। बैग के अंदर डॉक्टर का लैपटॉप था। तभी मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश की, मगर कोई भी हाथ नहीं लगा। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। उसके माध्यम से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


केस नंबर दो
इसी तरह बाइक सवार दो युवकों ने शुक्रवार शाम करीब तीन बजे कन्हेली रोड बाईपास ओमेक्स सिटी के नहर पुल पर स्कूटी सवार महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। महिला का आरोप है कि आरोपियों के हाथ में पिस्तौल भी थी। इस संबंध में पीजीआई थाने में केस दर्ज किया गया है। ओमेक्स सिटी निवासी मुकेश कुमारी ने बताया कि वह मूलरूप से भिवानी के गांव फौगाट सांजरवास की रहने वाली है। काफी समय से ओमेक्स सिटी में रहते है। शाम के वह अपने बेटे मयंक को स्कूटी पर बैठाकर अखाड़े में छोड़ने जा रही थी। जब वह नहर के पुल पर पहुंची तो पीछे से दो युवक काले रंग की बाइक पर आये। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोक लिया। इसी बीच बाइ क पर पीछे बैठे युवक ने मुकेश कुमारी के गले से चेन तोड़ ली। फिर कन्हेली की तरफ भागे। जब महिला ने शोर मचाया तो पीछे बैठे आरोपी ने उन्हें पिस्तौल दिखाकर धमकी दी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी दूर तक आरोपियों की तलाश की मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर तीन
भैणी चन्द्रपाल के सोनू सिवाच ने बताया कि वह नौ नवंबर दोपहर को एक बजे अपनी मां को बस स्टैंड पर बस में बैठाकर बाजार से आ रहा था। रास्ते में वह गोलगप्पे खाने लगा। तभी तीन युवक सफेद रंग की स्कूटी पर आये। सोनू ने अपनी स्कूटी भी पास में ही खड़ी कर रखी थी। जब सोनू ने स्कूटी को स्टार्ट किया तो युवक कहने लगे कि वह उनकी स्कूटी है। इस सोनू व उनके बीच बहस हो गई। बाद में सोनू स्कूटी लेकर चल दिया। तभी आरोपियों ने सोनू का पीछा किया। इसके बाद खेड़ी दरवाजा के पास सोनू की स्कूटी को रोक लिया। फिर आरोपियों ने अपने तीन चार ओर दोस्तों को बुला लिया। फिर आरोपियों ने सोनू पर हमला बोल दिया। इस दौरान सोनू की दो तोले की सोने की चेन भी तोड़ ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed