फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   युवक के साथ मारपीट केस में 12 नामजद

युवक के साथ मारपीट केस में 12 नामजद

Wed, 09 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
युवक के साथ मारपीट केस में 12 नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
मॉडल टाउन में पिछले दिनों एक युवक पर हमले के आरोप में पुलिस ने दर्जन भर युवकों के खिलाफ मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गंगायचा अहीर निवासी मोहित ने बताया कि वह शहर के एक कॉलेज का छात्र है। शनिवार को दोस्त पंकज और एक अन्य के साथ बाइक पर जा रहा था। इस दौरान मॉडल टाउन में गांव अरी निवासी उपेंद्र, ततारपुर निवासी सन्नी, राजीव टीकला, बधराना निवासी ढिल्लू, लोकरा निवासी दीपक व अन्य युवक अलग-अलग बाइक पर आए और उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों के वहां पहुंचने पर उक्त लोग भाग निकले। घायल मोहित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मोहित की शिकायत पर सभी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट का कारण रंजिश माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed