फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हीहीही

हीहीही

Sun, 06 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
हीहीही
रेलवे सुरक्षा का इंफ्रास्ट्रक्चर होगा ठीक: जीआरपी एसपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जीआरपी एसपी कमलदीप ने कहा कि पूरे हरियाणा में रेलवे की सुरक्षा का इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक किया जाएगा। मार्च 2018 तक पूरे प्रदेश के सभी जिला स्तरीय रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम पूरा हो जाएगा। सोनीपत और करनाल में हरियाणा सरकार के पुलिस विभाग के फंड से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कई जगह लोगों की मदद से भी सीसीटीवी कैमरे लगवाएं हैं। उन्होंने कहा कि जीआरपी के पास इतना फंड नहीं है कि सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा सकें। उन्होंने कहा कि जीआरपी के पास मैन पावर की बहुत कमी है। इसके लिए विभाग के पास अधिक से अधिक मैन पावर बढ़ाने की डिमांड भेजी हुई है। अभी जीआरपी को 100 एसपीओ मिले हैं। साइबर सैल को भी काफी मजबूत किया है। इससे चोरी और स्नेचिंग के कई केस ट्रैस हुए हैं। साइबर सैल की मदद से दो ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी भी सुलझाई है। इस अवसर पर डीएसपी महेंद्र कुमार वर्मा, जीआरपी थाना प्रभारी रणबीर सिंह, रेल वार्डन सचिव रमेश वशिष्ठ आदि मौजूद थे।


बच्चा तलाशने के लिए एसआईटी बनेगी
जुलाई में रेलवे स्टेशन से अपहृत तीन वर्षीय कपिल को बरामद करने की मांग को लेकर रविवार को माडल टाउन स्थित आनंद समारोह स्थल में सुबह दस बजे विभिन्न संगठनों की बैठक होगी। साथ ही आंदोलन के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। शनिवार को जीआरपी एसपी कमलदीप ने भी पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर बच्चे की तलाश करने के निर्देश दिए। बच्चे की तलाश के लिए एसपी ने एसआईटी भी गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed