{"_id":"6297af83823ee2796b7ebd23","slug":"18-lakh-cheated-from-woman-of-uttam-vihar-colony-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: उत्तम विहार की महिला से 18 लाख की ठगी, दो महिलाओं सहित पांच लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: उत्तम विहार की महिला से 18 लाख की ठगी, दो महिलाओं सहित पांच लोगों पर केस दर्ज
Wed, 01 Jun 2022 11:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:57 PM IST
सार
होटल खोलने के नाम पर युवक ने उधार में पैसे लिए थे। एक साल बाद वापस देने थे। शिकायत के अनुसार अब वह टाल-मटोल कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक शहर के उत्तम विहार की एक महिला से करीब 18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अर्बन एस्टेट थाने में दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ ठगी व धमकी देने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सरोज ने दी शिकायत में बताया कि डेढ़ दशक पहले उसके पति का निधन हो गया था। उत्तम विहार के रहने वाले जितेंद्र कुमार का उसके परिवार के पास आना-जाना था।
विज्ञापन
अगस्त 2020 में जितेंद्र उसके घर आया और बोला कि उसको कोराना संक्रमण काल से पहले एक होटल बनाया था, लेकिन कोरोना के चलते उसे काफी नुकसान हो गया है। उसे पैसे की जरूरत है। एक साल बाद वह ब्याज सहित पैसे लौटा देगा।
विज्ञापन
उसने 17 लाख 80 हजार रुपये एकत्रित करके आरोपी को दे दिए। इसके लिए कुछ पैसे अपनी परिचित झज्जर के मातनहेल निवासी सुशीला से भी लिए थे। आरोपी ने कुछ समय तो ब्याज दिया, लेकिन बाद में कोई न कोई बहाना बनाकर टालमटोल करने लगा।
सरोज का कहना है कि उसने सुशीला से लिए पैसे तो जैसे-तैसे करके लौटा दिए, लेकिन जितेंद्र पैसे नहीं लौटा रहा है। मामले को लेकर पंचायत भी हुई। इसके बाद 12 अप्रैल को आरोपी ने आठ लाख रुपये का एक चेक भी दिया। जो बाद में
बाउंस हो गए।
उसने आरोपी के परिजनों से संपर्क किया, लेकिन उसके परिवार के लोग उसे ही धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र, अतर सिंह, गीता, दीपक व संतोष के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।