फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   15 दिन पूर्व ही गुरुग्राम में ट्रक चलाने गया था पटवारी का भतीजा

15 दिन पूर्व ही गुरुग्राम में ट्रक चलाने गया था पटवारी का भतीजा

Fri, 30 Nov 2018 02:13 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
15 दिन पूर्व ही गुरुग्राम में ट्रक चलाने गया था पटवारी का भतीजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। क्षेत्र के गद्दीखेड़ी गांव में पटवारी के भतीजे की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। कॉल डिटेल भी हत्या का राज खोल सकती है। परिजनों ने कहा कि पंद्रह दिन पूर्व ही सुरेंद्र ट्रक चलाने के लिए गुरुग्राम गया था। पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बुधवार की रात गद्दीखेड़ी गांव के बाहरी छोर पर पटवारी बलराज के भतीजे ट्रक चालक सुरेंद्र की स्कूटी सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर लिया था। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के ताऊ ने बताया कि पंद्रह दिन पूर्व ही सुरेंद्र ट्रक चलाने के लिए गुरुग्राम गया था। लगातार परिजनों से भी फोन पर बात कर रहा था। गांव आने की सूचना उसने परिजनों को नहीं दी थी। परिजनों ने किसी से भी रंजिश होने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन

उधर पुलिस मृतक के मोबाइल की काल डिटेल खंगाल रही है। कई अनजान नंबरों की कॉल भी बरामद की गई है। पुलिस जांच में जुटी है। सदर एसएचओ मंजीत मौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed