फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मोबाइल गैलरी के संचालक से ढाई तोले की चेन और नकदी लूटी

मोबाइल गैलरी के संचालक से ढाई तोले की चेन और नकदी लूटी

Sat, 14 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल गैलरी के संचालक से ढाई तोले की चेन और नकदी लूटी
हिसार। शहर के देवी भवन मंदिर रोड के पास दस युवकों ने साईं मोबाइल गैलरी के संचालक से शुक्रवार रात करीब दस बजे ढाई तोले की सोने की चेन और 20 हजार की नकदी लूट ली। घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर पारिजात चौक ट्रैफिक पुलिस नाका है, इसके बावजूद बदमाशों ने बेखौफ होकर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। वहीं लूट की घटना के बाद पीड़ित कंट्रोल रूम में करीब 20 मिनट तक फोन मिलाते रहे, लेकिन फोन व्यस्त मिला। इसके बाद पीड़ित खुद भाई के साथ सिटी थाने पहुंचा और पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद उनके साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में साईं मोबाइल गैलरी के संचालक गौरव कटारिया ने बताया कि वह शुक्रवार देर रात दुकान बंद करके अपने भाई नितिन के साथ स्कूटी से घर जा रहा था। इस दौरान देवी भवन के पास बाइक सवार चार युवकों ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद एक अन्य बाइक पर सवार करीब चार और पैदल आ रहे करीब तीन युवकों समेत दस युवकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी और उसके गले से करीब ढाई तोले की चेन और 20 हजार की नकदी लूट ली। मारपीट करने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। गौरव ने बताया कि उसने और उसके भाई ने करीब 20 मिनट तक कंट्रोल रूम को फोन मिलाया, लेकिन वह व्यस्त मिला। इसके बाद वे स्कूटी से सिटी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस उनके साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। बता दें कि 50 घंटों में लूट की ये चौथी वारदात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed