{"_id":"5b2188324f1c1bda6e8b7dd0","slug":"171528924210-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनकाउंटर -फाइल नंबर-दो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली एनकाउंटर -फाइल नंबर-दो
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने एनकाउंटर पर उठाए गंभीर सवाल, बोले-की गई संजीत की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। दिल्ली की स्पेशल सैल भले ही संजीत बिदरो को एनकाउंटर में मारने का दावा कर रही हो, लेकिन परिजनों और उसके गांव के लोगों ने दिल्ली की स्पेशल सेल पर संजीत की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
ग्रामीण सोहनवीर, मनोज आदि ने कहा कि बिदरो ने कभी भी गांव में किसी को परेशान नहीं किया। कहा कि दिल्ली पुलिस चारों को जिंदा पकड़ सकती थी। मगर पुलिस ने जान बूझकर ऐसा नहीं किया। कार पर लगी गोली से ही पता चल रहा था कि सभी को नजदीक से गोली मारी गई है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि गोली मारनी थी तो पैरों में गोली मारनी थी। आरपीएफ में सिपाही संजीत के भाई मंजीत ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। संजीत की मौसी का कहना था कि मामले की सीबीआई जांच होगी तभी खुलासा हो सकेगा।