फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शादी से 11 दिन पहले सेना के जवान की बेटी का अपहरण कर सहपाठी ने किया दुष्कर्म, फिर पिस्तौल दिखाकर जबरन की शादी

शादी से 11 दिन पहले सेना के जवान की बेटी का अपहरण कर सहपाठी ने किया दुष्कर्म, फिर पिस्तौल दिखाकर जबरन की शादी

Tue, 17 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
शादी से 11 दिन पहले सेना के जवान की बेटी का अपहरण कर सहपाठी ने किया दुष्कर्म, फिर पिस्तौल दिखाकर जबरन की शादी
शादी से 11 दिन पहले सेना के जवान की बेटी का अपहरण कर सहपाठी ने किया दुष्कर्म, फिर पिस्तौल के बल पर की शादी
विज्ञापन


- महम थानाक्षेत्र की वारदात, आरोपी सहपाठी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, आर्म्स एक्ट, छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज
- आरोपी सहपाठी ने 11 अप्रैल को कॉलेज के पास से किया था अपहरण

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सेना के जवान की बेटी का शादी से 11 दिन पहले उसके सहपाठी ने कॉलेज के पास से कार में अपहरण कर लिया। अपहरण करने के बाद आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर पहले तो छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद उसने गोली मारने की धमकी देकर छात्रा से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म व अपहरण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में महम थानाक्षेत्र के एक वार्ड निवासी छात्रा ने बताया कि वह कस्बे के ही एक कॉलेज में बीएड की पढ़ाई कर रही है। छात्रा के पिता भारतीय सेना में कार्यरत हैं। छात्रा के साथ ही पूठी गांव का शमशेर नाम का युवक पढ़ाई करता है। छात्रा का आरोप है कि पिछले कुछ समय से शमशेर उसका पीछा कर रहा था। कई बार छात्रा ने उसे समझाया, लेकिन उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया। आरोपी ने कई बार उसका रास्ता रोककर धमकी दी कि यदि उससे शादी नहीं की तो पूरे परिवार की हत्या कर देगा। डर के कारण उसने अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया। आरोपी की हरकतों को अनदेखा करती रही।
विज्ञापन


कार में किया दुष्कर्म, फिर की शादी
छात्रा का आरोप है कि वह 11 अप्रैल को घर कॉलेज जा रही थी। जब वह कॉलेज के पास पहुंची तो आरोपी कार लेकर आ गया। उसने पिस्तौल दिखाकर उसे जबरन कार में बैठा लिया। उसने विरोध किया तो उसे गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। फिर पिस्तौल के बल पर कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसको आर्य समाज मंदिर में ले गया। यहां पर पहले से ही एक वकील और दो-तीन अन्य लोग मौजूद थे। आरोपी ने उसकी और परिजनों की हत्या की धमकी देकर उससे जबरन शादी कर ली। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उससे खाली पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिये। शादी करने के बाद आरोपी ने उसको महम छोड़ दिया और कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन बाद बताया परिजनों को
पीड़िता का कहना है कि आरोपी की धमकी के कारण वह डर गई और उसने वारदात वाले दिन घर आने पर परिजनों को कुछ नहीं बताया। वह घर में चुपचाप रहने लगी। 15 अप्रैल को जब परिजनों ने उसपर दबाव बनाकर पूछताछ की तो उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। मामले का पता चलने के बाद परिजन छात्रा को लेकर महिला थाने में पहुंचे। यहां पर छात्रा ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने रविवार को ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, छेड़छाड़, आर्म्स एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया। देर रात पुलिस ने छात्रा की मेडिकल जांच करवाई।

20 अप्रैल को होने वाली छात्रा की शादी भी अधर में
छात्रा ने बताया कि उसके पिता ने रोहतक के एक गांव से उसकी शादी तय की है। 20 अप्रैल शादी की तारीख तय की गई है लेकिन आरोपी की करतूत के कारण अब छात्रा की शादी पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। लड़के पक्ष को पूरे घटनाक्रम के बारे में पता चल गया है। हालांकि अभी तक रिश्ता नहीं टूटा है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने छात्रा के 164 के बयान भी दर्ज करवा दिये हैं। 164 के बयान में भी छात्रा ने आरोपी के खिलाफ बयान दिया है।


वर्जन
छात्रा के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। छात्रा की मेडिकल जांच के बाद उसके 164 के बयान दर्ज करवाए गये हैं। जांच पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर गरिमा, एसएचओ महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed