फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्रेमी जोड़ ने भागकर की शादी, युवक पर केस दर्ज हुआ तो पहुंचा दोनों पहुंचे थाने

प्रेमी जोड़ ने भागकर की शादी, युवक पर केस दर्ज हुआ तो पहुंचा दोनों पहुंचे थाने

Tue, 03 Apr 2018 03:19 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 03:19 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी जोड़ ने भागकर की शादी, युवक पर केस दर्ज हुआ तो पहुंचा दोनों पहुंचे थाने
प्रेमी जोड़े ने भागकर की शादी, युवक पर केस दर्ज, दोनों पहुंचे थाने
विज्ञापन

- थाने में दोनों ने दिखाए अपने दस्तावेज, फिर पुलिस ने सेफ हाउस भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक महिला ने महम के एक युवक पर उसकी बेटी का आधार कार्ड गलत जानकारी देकर बनवाया और भगा ले जाने का केस दर्ज करवाया है। केस दर्ज होने के अगले ही दिन प्रेमी जोड़ा शादी करने के बाद सुरक्षा की मांग को लेकर महम थाने में पहुंच गया। यहां पर दोनों ने अपने जन्म संबंधी दस्तावेज दिखाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को सुरक्षा के बीच सेफ हाउस में भेज दिया।
महम निवासी एक महिला ने बताया कि उनके दो बेटे और दो बेटी है। महिला की छोटी बेटी एक अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे घर से अचानक चली गई। घर की अलमारी का ताला टूटा हुआ था। महिला ने बताया कि उनकी बेटी अपने साथ कपड़े और अन्य सामान भी ले गई। महिला का आरोप है कि उनकी बेटी को उजाला नगर महम निवासी एक युवक शादी के इरादे से भगा ले गया। उसने उम्र की गलत जानकारी देकर बेटी का आधार कार्ड बनवाया है। इसमें लड़की की जन्मतिथि के अनुसार वह बालिग है, जबकि महिला का दावा है कि उसकी बेटी की असली जन्मतिथि 12 अगस्त 2001 है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ प्रेेमी जोड़ा दो अप्रैल को महम थाने में सुरक्षा की मांग को लेकर पहुंच गया। यहां पर दोनों ने पुलिस के सामने बयान दर्ज करवाए कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। इसके अलावा दोनों ने अपने दस्तावेज भी पुलिस को दिखाए। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी जोड़े को सुरक्षा के बीच सेफ हाउस में भेज दिया गया। अब पुलिस लड़की के दस्तावेजों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed