फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   फेसबुक पर पति की अनुमति के बिना आईडी बनाई तो घर में रखने से इनकार

फेसबुक पर पति की अनुमति के बिना आईडी बनाई तो घर में रखने से इनकार

Thu, 11 Oct 2018 03:00 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर पति की अनुमति के बिना आईडी बनाई तो घर में रखने से इनकार
रोहतक। इसे नासमझी कहा जाएगा या फिर कुछ और कि फेसबुक पर पति की अनुमति के बिना आईडी बनाना रोहतक की एक विवाहिता को भारी पड़ गया। पति को जब पत्नी के फेसबुक पर आईडी होने का पता चला तो उसने पहले तो पत्नी की पिटाई की। बाद में उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पत्नी ने अब पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस दंपति के बीच सुलह का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

रोहतक के सेक्टर तीन निवासी हाईस्कूल पास युवती की शादी डेढ़ साल पूर्व ही रोहतक में ही सलारा मोहल्ले में रहने वाले अध्यापक के साथ हुई थी। विवाहिता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व ही पति उसके लिए एंड्रायड फोन लेकर आए थे। जिस पर उसने अपनी दोस्त की मदद से फेसबुक पर आईडी बना ली। इसके बाद फेसबुक पर गुड मॉर्निंग आदि के मैसेज डाल दिए। आरोप है कि जैसे ही फेसबुक आईडी का पता उसके पति को लगा तो उसने घर में झगड़ा करना शुरू कर दिया। यही नहीं 10 दिन पूर्व तो उसकी पिटाई भी की गई और उसे घर से बाहर निकाल दिया। हालांकि पति ने पुलिस के सामने पिटाई से इनकार किया है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा का कहना है कि पुलिस का दंपति के बीच सुलह कराने का प्रयास है। कई बार दंपति छोटी सी बातों पर झगड़ा करने के बाद भी पुलिस के पास पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन


घर पर ही सुलह का करना चाहिए प्रयास
आज जरूरतों के चलते एकल परिवार बढ़ रहे हैं, जिसके कारण कई बार पति और पत्नी के बीच झगड़ा होता है तो उनके पास परिवार का कोई भी सदस्य सुलह कराने वाला नहीं होता है। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंच जाता है। ऐसे में झगड़े को पुलिस के पास न ले जाकर खुद या पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर सुलझाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक समन्वयक ग्रुप का प्रयास रहता है कि दंपति के बीच झगड़े के आए मामलों में सुलह करा दी जाए। दंपति के बीच सुलह का प्रयास किया जा रहा है। दो साल में ग्रुप 500 से अधिक दंपतियों के बीच सुलह करा चुका है।
- सुभाष गुप्ता, जिला प्रभारी, सामुदायिक समन्वयक ग्रुप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed