फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जेल से बाहर आते ही भतीजे ने चाचा को मारी गोली

जेल से बाहर आते ही भतीजे ने चाचा को मारी गोली

Thu, 20 Sep 2018 02:25 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
जेल से बाहर आते ही भतीजे ने चाचा को मारी गोली
फोटो
विज्ञापन

जेल से बाहर आते ही भतीजे ने चाचा को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर
परिवार के बीच चल रहा जमीन का विवाद बताया जा रहा वारदात की वजह
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। भालौठ गांव में बुधवार शाम एक युवक ने अपने चाचा पर जान लेने की नीयत से फायर कर दिया। गोली हाथ में लगी। वारदात की वजह परिवार के बीच चल रहा जमीन का विवाद बताया जा रहा है। हमलावर हाल ही में झज्जर जेल से बाहर आया है। इसे पुलिस ने गाड़ी उठाने के मामले में पकड़ा था।

पुलिस के मुताबिक, भालौठ निवासी रणवीर को बुधवार शाम रोहित ने गोली मार दी। भतीजे के इस जानलेवा हमले में गोली चाचा के हाथ में लगी। इस दौरान एक पूर्व फौजी बीच बचाव करने आया। इस पर हमलावर ने ईंट से हमला किया। इससे वह भी चोटिल हो गया। गोली का शोर सुनने के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों की भीड़ को देखकर हमलावर भाग गया। इसके बाद गोली लगने से लहूलुहान हुए रणवीर को पीजीआई लाया गया। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल के बयान के आधार पर पुलिस केस की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed