{"_id":"5a2713244f1c1bca678bfc28","slug":"161512510244-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के साथ दवाई लेने आई स्कूटी सवार युवती को ट्राले ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता के साथ दवाई लेने आई स्कूटी सवार युवती को ट्राले ने मारी टक्कर, मौत
Updated Wed, 06 Dec 2017 03:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता के साथ दवाई लेने आई स्कूटी सवार युवती को ट्रॉले ने मारी टक्कर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला।
झज्जर जिले से अपने पिता के साथ दवाई लेने आई स्कूटी सवार एक युवती को एक असंतुलित ट्रॉले ने टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से युवती को सांपला सीएचसी में पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लोहारी गांव के रामेश्वर पुत्र रतिराम ने पुलिस में शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी कांता को दवाई दिलवाने के लिए गांव से सांपला आया था। दवाई लेने के बाद वे एचडीएफसी बैंक के पास पहुंचे थे, कि पीछे से आ रहे एक असंतुलित ट्रॉले ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इस टक्कर में उसकी बेटी कांता को गंभीर रूप से घायल हो गई उसे सांपला सीएचसी में दाखिल करा गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर ट्रॉला चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।