{"_id":"5963db334f1c1b032e8b45e3","slug":"161499716403-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर फाय रिंग कर गो तस्कर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर फाय रिंग कर गो तस्कर फरार
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी/खोल।
जिले में एक बार फिर गो तस्कर सक्रिय हो गए हैं। सोमवार अलसुबह कैंटर सवार गो तस्कर बैरिकेड तोड़ पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गए। कुंड मंडी के पास हुई घटना में गोतस्करों पुलिस पार्टी पर दो राउंड फायर किए। लेकिन पुलिस ने तस्करों के चंगुल से 16 गोवंश मुक्त कराए, जिनमें चार गोवंश मृत मिले। कैंटर में 16 गोवंश भरे थे जिनमें से आठ गाय, दो बछड़े और छह सांड़ थे। जांच के दौरान इनमें से 3 सांड़ व एक गाय मृत मिले जिनकी मौत दम घुटने से बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने अन्य गोवंश को मुक्त करा लिया है। जिन्हें जाटूसाना गोशाला में भेज दिया गया है। वहीं तस्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने गो तस्करों के खिलाफ गो संरक्षण गो संवर्धन एक्ट, हत्या का प्रयास, सरकारी कामकाज में बाधा और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी मुताबिक अल सुबह करीब चार बजे काउ स्टाफ इंचार्ज एसआई शिवकुमार को सूचना मिली थी कि रविवार रात को नारनौल की ओर से गोवंश से भरा हुआ कैंटर आएगा। सूचना अनुसार शिवकुमार ने टीम सहित पाली फाटक पर नाकाबंदी शुरू की थी। सोमवार अल सुबह नारनौल की ओर से गोवंश से भरा कैंटर आया और फाटक पर पुलिस पार्टी को देखते ही कैंटर चालक ने गाड़ी को वापस मोड़कर कुंड की ओर भगा लिया। कैंटर के पीछे गो रक्षा दल की भी दो गाड़ियां थीं।
नाकाबंदी की तो बैरिकेड तोड़ मंडी में घुसे
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुंड बस स्टैंड के पास नाका लगा दिया। पुलिस को देख तस्करों ने नाकाबंदी के लिए लगे बैरिकेड तोड़ मंडी की ओर भागे। मंडी की ओर भागने के बाद पुलिस ने वीटी कर दी जिसके बाद रेलवे स्टेशन के पास तस्करों ने खुद को घिरा देखा। इस पर उन्होंने असलहे से पुलिस को निशाना बनाते हुए दो राउंड फायर झोंके और कैंटर को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने तस्करों की तलाश भी की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने कैंटर को जब्त कर तिरपाल को हटाया तो ठसाठस गोवंश भर रखा था।
विज्ञापन
पहले भी हो चुका है तस्करों से सामना
गो तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़ होने की यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी गो तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो चुकी है। यहां तक कि पिछले साल राजेश पायलट चौक पर एक सिपाही को गो तस्करों ने पिकअप से कुचलकर मौत के घाट भी उतार दिया था। इसके अलावा एक बार हरिनगर के पास आमना-सामना होने पर तस्करों ने पुलिस पार्टी पर पहले पथराव किया। लेकिन पीछा करते देख तस्करों ने कई राउंड फायर झोंके जिसमें से एक गोली पुलिसकर्मी के बाजू में भी लगी थी। इसके अलावा एक अन्य बार हुई मुठभेड़ में एक गो तस्कर की मौत भी हुई थी।
गो तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम सक्रिय हैं। इसी के चलते तस्करों के आने की सूचना पुलिस को लग गई थी। पुलिस ने गोवंश मुक्त करा लिए हैं। वहीं विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। चार गोवंश मृत भी मिले हैं। वहीं जीवित गोवंश को जाटूसाना गोशाला भिजवा दिया है। -बिजेेंद्र कुमार, एसएचओ, थाना खोल