फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   वाटर पंप आपरेटर सहित तीन श्रमिकों का स्वास् थ्य विभाग के डॉक्टरों ने किया पोस्टमार्टम

वाटर पंप आपरेटर सहित तीन श्रमिकों का स्वास् थ्य विभाग के डॉक्टरों ने किया पोस्टमार्टम

Fri, 28 Jun 2019 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
वाटर पंप आपरेटर सहित तीन श्रमिकों का स्वास्
थ्य विभाग के डॉक्टरों ने किया पोस्टमार्टम
रोहतक। पब्लिक हेल्थ के कच्चा बेरी रोड स्थित डिस्पोजल सेंटर के पंप हाउस पर काम करने के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए वाटर पंप ऑपरेटर सहित चार श्रमिकों के शव का पोस्टमार्टम स्वास्थ्य विभाग के दो डॉक्टरों के बोर्ड ने किया है। सूत्रों की मानें तो चारों की मौत का मुख्य कारण डूबना माना जा रहा है। इसके अलावा मृतकों के तीन मुख्य सैंपल जांच के लिए सुनारिया स्थित लैब में भेजा गया है। करीब एक सप्ताह बाद इसकी रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से चारों मृतकों का पोस्टमार्टम करने के लिए डॉ. सुशीला वर्मा व डॉ. विजय ढुल का बोर्ड गठित किया गया था। सूत्रों की मानें तो मृतकों के लंग में पानी मिला है, यह क्या है इसका जांच के बाद खुलासा हो सकेगा। जहरीली गैस व मौत के कारण जानने के लिए सैंपल केमिकल एनलिसिस लैब, लंग को हिस्टोपैथ लैब व ब्लड सैंपल को केमिकल लैब सुनारिया भेजा गया है। टीम ने सबसे पहले अनिल सैनी कैथल निवासी का तकरीबन 9:50 पर, 11 बजे संजय, शाम साढे़ चार बजे रणजीत का और अंत में सवा छह बजे धर्मेंद्र के शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। सूत्रों की मानें तो शवों के कपड़ों पर रेत मिला है। इसके अलावा लंग में मिले पानी को बगैर जांच कहा नहीं जा सकता कि उसमें मिला क्या था। क्योंकि शरीर के अंदर पानी का रंग बदल जाता है। अब सुनारिया लैब की रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed