फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पिस्तौल के लिए एसआई तो तमंचे के लिए इस्तेमाल करते हैं हेड कांस्टेबल बोल्यू सूं

पिस्तौल के लिए एसआई तो तमंचे के लिए इस्तेमाल करते हैं हेड कांस्टेबल बोल्यू सूं

Mon, 24 Jun 2019 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
पिस्तौल के लिए एसआई तो तमंचे के लिए इस्तेमाल करते हैं हेड कांस्टेबल बोल्यू सूं
रोहतक।हरियाणा, वेस्ट यूपी और दिल्ली सप्लायर और खरीदारी करने वाले बदमाशों ने पुलिस से बचने के लिए नए कोर्ड वर्ड बना लिए हैं। हथियार खरीदने के लिए एसआई, एएसआई से लेकर हेड कांस्टेबल बोल्यू सूं का कोड वर्ड तैयार किया है। इन्हीं कोड वर्ड के माध्यम से प्रदेशभर के विभिन्न स्थानों पर हथियार सप्लाई किए जा रहे हैं। यह खुलासा पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश मोहित ने किया है। पुलिस ने अब हथियार सप्लायरों का ब्योरा तैयार किया है।
विज्ञापन

रोहतक की सीआईए-1 ने सुनारियां गांव के निकट ट्यूबवेल के कोठरे में रेड मार मुठभेड़ के बाद गिरोह के सरगना पंकज को गोली मारकर घायल कर दिया जबकि उसके साथी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। बताया कि उनके गिरोह के अलावा अनिल छिप्पी, लारेंश बिश्नोई ,नीरज बवाना गिरोह के गुर्गे भी दिल्ली से सरोजनी नगर, राजीव चौक, यूपी के कैराना, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हापुड़ से हथियार खरीदते समय कोड वर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये बनाए गए हैं कोड वर्ड
32 बोर की पिस्तौल 20 हजार तक मिलती है
यदि किसी को 32 बोर की पिस्तौल खरीदनी होती है तो गिरोह का गुर्गा मोबाइल पर बात करते हुए कहता है कि हरियाणा से एसआई बोल्यू सूं, आरोपी को पकड़नै आवां सा, तैयार रहिये, यानि की जिस 32 बोर की पिस्तौल का आर्डर दिया था, उसे तैयार रखो, कुछ ही देर में लेने आ रहा हू। पिस्तौल 15 से बीस हजार में उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन से 5 हजार में मिलता है तमंचा
यदि तमंचा खरीदना होता है तो उसके लिए कॉल की जाती है तो हरियाणा से हेड कांस्टेबल बोल्यू सूं, आरोपी को पकड़नै चलना सै, बस तैयार रहे, कुछ देर में आ रहा हूं। तीन से पांच हजार में तमंचा उपलब्ध कराया जाता है।
रिवाल्वर के लिए चुकाने पड़ते हैं 12 हजार तक
यदि रिवाल्वर खरीदना होता है तो उसके लिए कहा जाता है कि एएसआई बोल्यू सू, आरोपी को पकड़ना सै, जल्द तेरे पास आ रहा हूं। तैयार रखियो। रिवाल्वर 8 से 12 हजार में उपलब्ध कराई जाती है।

वेस्ट यूपी के कैराना से खरीदे थे पचास हजार के हथियार
आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि हाल ही में वेस्ट यूपी के कैराना से पचास हजार में हथियार खरीदे थे। जिनमें पिस्तौल से लेकर तमंचे शामिल थे। इन्हीं हथियार से हरियाणा के रिटायर्ड एसआई हुकम चंद को गोली मारकर घायल किया गया था।


हथियार सप्लायरों का ब्योरा तैयार कराया जा रहा है। इसमें अधिकतर यूपी के सप्लायर शामिल हैं। जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - प्रशांत कुमार, प्रभारी सीआईए-1
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed