{"_id":"5d0e91cc8ebc3e28f51f6b3c","slug":"156123590011-rohtak-news86","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार बार चालान हुआ तो जाना होगा कचहरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बार बार चालान हुआ तो जाना होगा कचहरी
विज्ञापन
रोहतक। बार-बार चालान होने के बाद भी ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के लिए बुरी खबर है। पुलिस ऐसे वाहन चालकों का ब्योरा तैयार करा रही है, जो तीन से अधिक बार तीन माह में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर चुके हैं और चालान किया जा चुका है। ऐसे वाहन को सीज किया जाएगा। जो कार्यालय से न छूटकर कोर्ट से ही रिलीज होगा।
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा के निर्देश पर ऐसे वाहन चालकों का ब्योरा थाना वाइज तैयार कराना शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने हाल ही में विशेष अभियान चलाया। इसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रक, कार, बाइक बसों का चालान किया गया। इनमें से कुछ वाहन शमन शुल्क जमा कराकर ट्रैफिक कार्यालय से ही छूट गए थे। कुछ वाहन अभी भी वहीं पर है। मगर तीन से अधिक बार चालान होने वाले वाहन अब कार्यालय से नहीं छूट सकेंगे। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि बार बार ट्रैफिक नियमों क ा उल्लंघन करने वालों वाहनों को सीज किया जाएगा। जो कोर्ट से ही छूट सकेंगे। उन्होंने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।
---
ऑनलाइन घर चालान भेजने की व्यवस्था ठप
सूत्रों के अनुसार ट्रैफिक सिग्नलों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों वाहन चालक को घर पर ही चालान भेजने की सुविधा शुरू की गई थी। जो रोहतक में पिछले कुछ समय से बंद पड़ी है।