फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हैफेड के गोदाम में डकैती, चौकीदारों को बंधक बना 130 बैग गेहूं व अन्य सामान ले गए 13 बदमाश

हैफेड के गोदाम में डकैती, चौकीदारों को बंधक बना 130 बैग गेहूं व अन्य सामान ले गए 13 बदमाश

Thu, 20 Jun 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
हैफेड के गोदाम में डकैती, चौकीदारों को बंधक बना 130 बैग गेहूं व अन्य सामान ले गए 13 बदमाश
गोहाना। गांव रूखी स्थित हैफेड के गोदाम में डकैती डालकर बदमाश गेहूं व अन्य सामान उठा ले गए। रात के समय गोदाम में घुसे 12-13 बदमाशों ने दो चौकीदारों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाश अपने साथ लेकर आए तीन गाड़ियों में गोदाम से गेहूं से भरे 130 बैग, इनवर्टर, बैट्री व पंखे ले गए। बदमाशों के जाने के बाद चौकीदारों ने बंधनमुक्त होकर मामले से अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हैफेड के जिला प्रबंधक कृपाल दास की शिकायत पर बरोदा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हैफेड एजेंसी ने गांव रूखी में रोहतक हाइवे के पास गेहूं के भंडारण के लिए गोदाम बना रखा है। सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे 12-13 बदमाश तीन वाहनों के साथ गोदाम में पहुंचे। बदमाशों ने गोदाम में मौजूद बरोदा मोर के रहने वाले चौकीदार राजरूप व नवरंग को बंधक बना लिया। बदमाशों ने दोनों कर्मचारियों को कुर्सियों पर बैठा कर उनके हाथ व पैर बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दी। इसके बाद बदमाश एक पिकअप गाड़ी लेकर गोदाम में गए और वहां से गेहूं के बैग लोड कर लिए। इसके बाद दूसरी गाड़ी टाटा-एस में भी गेहूं के बैग भरे गए। बदमाशों ने यहां कार्यालय में रखे इनवर्टर, बैट्री और पंखों को उठा कर तीसरी गाड़ी में रख लिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। चौकीदारों ने मशक्कत के बाद हाथों पर बंधी प्लास्टिक की रस्सी को खोला और मुंह से टेप हटाई। इसके बाद एक चौकीदार ने विभाग के इंस्पेक्टर को फोन करके घटना के संबंध में सूचना दी। इंस्पेक्टर ने स्थानीय प्रबंधक प्रवीण कुमार और उन्होंने जिला प्रबंधक कृपाल दास को अवगत कराया। कृपाल दास मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में बरोदा थाना की भैंसवान खुर्द चौकी में सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जिला प्रबंधक कृपाल दास की शिकायत पर 12-13 बदमाशों के खिलाफ भादसं की धारा 458 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

फिल्मी अंदाज में दिया वारदात को अंजाम
हैफेड अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। बदमाश एक साथ गोदाम के अंदर आए। अंदर आते ही दोनों चौकीदारों को पकड़ लिया और कुर्सी पर बांध दिया। उनके विरोध में चिल्लाने पर उनके मुंह पर टेप बांध दी गई। जिससे वह चीख भी नहीं सके। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैफेड अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-चांद सिंह, चौकी प्रभारी, भैंसवान खुर्द।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed