फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   डॉक्टरों के हंगामे के चलते दो घंटे तक आवास में बंधक बनी रहीं एचओडी

डॉक्टरों के हंगामे के चलते दो घंटे तक आवास में बंधक बनी रहीं एचओडी

Fri, 14 Jun 2019 03:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 03:08 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों के हंगामे के चलते दो घंटे तक आवास में बंधक बनी रहीं एचओडी
रोहतक। पीजीआई में बहन की शादी के लिए छुट्टी न मिलने पर डॉक्टर ओंकार के आत्महत्या करने के मामले ने देर रात तूल पकड़ लिया। गुस्साए डॉक्टरों ने दो घंटे तक न सिर्फ जमकर हंगामा किया, बल्कि बाल रोग विभाग एचओडी डॉ. गीता गठवाला के आवास पर भी जाकर तोड़फोड़ की। डॉक्टरों के गुस्से को देखते हुए एचओडी दो घंटे तक आवास के अंदर ही परिवार समेत बंधक बनी रहीं। बार-बार बुलाने के बाद भी बाहर नहीं आईं। मामले की सूचना पाते ही वीसी पहुंचे।
विज्ञापन

डॉक्टरों को समझाने का प्रयास किया तो गुस्साए छात्र उन्हीं से भिड़ गए और उनके खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। आरोप था कि एचओडी ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टर के शव को देखना तक मुनासिब नहीं समझा। इसके बाद वीसी के आश्वासन पर डॉक्टर किसी तरह शांत हुए। एचओडी को पैदल ही करीब डेढ़ किलोमीटर तक आवास से लेकर हॉस्टल नंबर 33 तक अपने साथ लेकर गए। डॉक्टर काफी आक्रोशित थे। इसके चलते उन्होंने खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन


----
शव उठाने के लिए पहुंची एम्बुलेंस, मगर नहीं था स्ट्रेचर
मामले की सूचना पाते ही पुलिस एम्बुलेंस के साथ पीजीआई पहुंची। जैसे ही कर्मी शव को उठाने आए, लेकिन उनके पास स्ट्रेचर भी नहीं था। इस पर छात्रों के गुस्से के सामने एम्बुलेंस चालक को बैरंग की वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
रेजिडेंट डॉक्टरों का आरोप कंसल्टेंट डॉक्टर नहीं करते काम
हंगामा कर रहे रेजीडेंट डॉक्टरों का आरोप था कि कंसल्टेंट खुद काम नहीं करते हैं। प्रत्येक कामों में उन को आगे कर दिया जाता है। इसके कारण कई बार उन्हें परेशानी भी होती है। बच्चा चोरी से लेकर अन्य यदि कोई मामला हो जाता है तो केस भी उन्हीं के खिलाफ दर्ज कराए जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed