फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बहन को शादी में खुद के खरीदे जोड़े में देखना चाहता था डॉ. ओंकार

बहन को शादी में खुद के खरीदे जोड़े में देखना चाहता था डॉ. ओंकार

Fri, 14 Jun 2019 03:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 03:08 AM IST
विज्ञापन
बहन को शादी में खुद के खरीदे जोड़े में देखना चाहता था डॉ. ओंकार
रोहतक। पीजीआई में डॉक्टर ओंकार के आत्महत्या करने के बाद उसके दोस्त भी गमगीन हैं। दोस्तों ने बताया कि ओंकार की बहन की शादी 15 जून को होनी है। बहन की शादी को लेकर वह काफी उत्साहित था। इधर एक सप्ताह से प्रतिदिन कपड़े से लेकर अन्य सामान की खरीदारी कर रहा था। यही नहीं वह बहन के लिए शादी का जोड़ा भी खरीद कर लाया था। वह इसी जोड़े में बहन को सजा हुआ देखना चाहता था।
विज्ञापन

बहन की शादी की तैयारियां ओंकार ने भी शुरू कर दी थी। इसके चलते उसने एचओडी से छुट्टी भी मांगी थी। शादी के लिए उसने कई दोस्तों को भी आमंत्रित किया था। मगर वह दोस्तों से बार-बार कहता था कि बार-बार मांगने के बाद भी छुट्टी नहीं मिल पा रही है। इसके कारण से लगता है कि बहन की शादी में शामिल नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


सुबह से किसी से भी नहीं कर रहा था बात
दोस्तों ने बताया कि वीरवार सुबह से ही ओंकार से बात नहीं हुई थी। वह काफी टेंशन में था। दोस्तों से भी सही तरह से बात नहीं कर रहा था। शाम को उसकी आत्महत्या की खबर से सभी को झकझोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
आखिर हॉस्टल में पुलिस आई ही क्यों
रेजिडेंट डॉक्टरों विभागीय अधिकारियों से भिड़ गए। उनका कहना था कि जब अभी तक डॉक्टर के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे हैं फिर पुलिस को बुलाया क्यों गया। वीसी से लेकर चीफ वार्डन से भी खूब नोकझोंक हुई। इंसाफ न मिलने पर आंदोलन तक की भी चेतावनी दे दी।

----------

परिवार में हैं चार-भाई बहन
दोस्तों ने बताया कि डॉक्टर के परिवार में चार भाई-बहन हैं। इनमें दो भाई और दो बहने हैं। परिजनों को डॉक्टर के आत्महत्या की सूचना दे दी गई। मगर खबर लिखे जाने तक परिजन भी नहीं पहुंच सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed