फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गिरोह की सलाह पर प्रशासन से भी लेते थे 50 हजार तक की आर्थिक मदद

गिरोह की सलाह पर प्रशासन से भी लेते थे 50 हजार तक की आर्थिक मदद

Mon, 29 Apr 2019 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
गिरोह की सलाह पर प्रशासन से भी लेते थे 50 हजार तक की आर्थिक मदद
रोहतक। कैंसर पीड़ितों का बीमा कराने के बाद मौत होने पर सड़क दुघर्टना दिखाकर क्लेम के करोड़ों रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस की पूछताछ में कई अन्य खुलासे हुए हैं। गिरोह की सलाह पर कई कैंसर पीड़ितों के परिजनों द्वारा प्रशासन से भी आर्थिक मदद लेेने की बात सामने आई है। इसके अलावा मरीजों का उपचार कराने के लिए परिजनों के बस पास बनवाने की भी बात कही जा रही है। एसटीएफ ने इस संबंध में प्रदेशभर के सभी जिलों के डीसी और रोडवेज महाप्रबंधक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

एसटीएफ गिरोह के सरगना पवन को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलाव पुलिस ने बारौटा पुलिस चौकी के हवलदार अशोक को भी जांच अधिकारियों से सड़क हादसे की सेटिंग कराने के मामले में गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ की जा रही है। एसटीएफ सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया है कि गिरोह के कहने पर बीस से अधिक कैंसर पीड़ितों के परिजनों ने प्रशासन के पास मरीज का इलाज कराने के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। कुछ परिजनों को पचास-पचास हजार रुपये भी मिल चुके हैं। इस राशि में भी गिरोह हिस्सा लेता था। डीएसपी शमशेर सिंह का कहना है कि आर्थिक मदद लेने वाले मरीजों का ब्योरा मांगने के लिए रोहतक के अलावा हिसार, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, फतेहाबाद समेत सभी जिलों के डीसी को पत्र भेजा गया है। एसटीएफ डीएसपी का कहना है कि फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


किसी भी एसएचओ की भूमिका नहीं आई सामने
एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि रुपये ऐंठने के मामले में अब तक किसी भी जिले के थाने के एसएचओ की भूमिका सामने नहीं आई है। जांच अधिकारी ही पवन से मिलकर सड़क हादसा दिखाकर खेल करते थे। 30 पुलिसकर्मियों की जांच एसटीएफ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस पास बनवाकर खुद करते थे यात्रा
एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि कैंसर पीड़ित के परिजन उपचार कराने के नाम पर बस यात्रा के लिए पास बनवा लेते थे। इसके बाद गिरोह के गुर्गे खुद विभिन्न स्थानों पर कैंसर पीड़ित को लेकर जाने की बात कहते हुए यात्रा करते थे। एसटीएफ ने रोडवेज महाप्रबंधक से ऐसे पीड़ित के परिजनों का ब्योरा मांगा है। तीन के दिन के अंदर ब्योरा मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed