{"_id":"5c4a2c06bdec224af7150e1a","slug":"151548364806-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों की तलाश में दबोचे गए दो लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैतों की तलाश में दबोचे गए दो लुटेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। गरीब रथ एक्सप्रेस में डकैती डालने वाले डकैतों की तलाश में जुटी जीआरपी सीआईए ने वीरवार को दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने अपने पांच साथियों के साथ चार जनवरी को पानीपत-जींद पैसेंजर में यात्रियों से लूटपाट की थी। गिरफ्तार बदमाशों से मिली जानकारी के बाद पुलिस फरार पांच बदमाशों के तार गरीब रथ एक्सप्रेस की डकैती से जोड़कर देख रही है। वहीं, पकड़े गए बदमाशों से मिले सुराग के बाद टीमों ने बदमाशों की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की है।
गरीब रथ एक्सप्रेस में मकड़ौली रेलवे क्रासिंग के गेट सी-7 और सी-8 के बीच में डकैती डालने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को कुछ बदमाशों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे। इसके आधार पर जीआरपी सीआईटी टीम ने घेराबंदी करके राजीव गांधी स्टेडियम के पास वीरवार को दो बदमाशों को दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ पर गिरफ्तार बदमाश जसिया निवासी दीपक और सुमित ने बताया कि चार जनवरी को पानीपत-जींद पैसेंजर में यात्रियों से हुई लूट की वारदात में सात लोग शामिल थे। गरीब रथ एक्सप्रेस में पड़ी डकैती के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। गिरफ्तार दोनों बदमाशों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस का मानना है कि ट्रेन में पड़ी डकैती के तार फरार बदमाशों से जुड़े हुए हैं। वहीं, एसपी जीआरपी धीरज सेतिया ने बताया कि मिली जानकारी के आधार पर फरार पांच बदमाशों की तलाश में टीमें लगा दी गई है जिनके तार डकैती से जुड़े होने से अभी तक इनकार नहीं किया जा सकता है।