फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शराब के ठेके पर लूट

शराब के ठेके पर लूट

Tue, 31 Jul 2018 03:04 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
शराब के ठेके पर लूट
फोटो
विज्ञापन

-करौंथा गांव में पिस्तौल के बल पर शराब ठेके पर लूट
-विरोध करने पर ठेकेदार के कारिंदे के साथ बदमाशों ने की मारपीट
-आरोपी सीसीटीवी में कैद, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र के करौंथा गांव के निकट पिस्तौल के बल पर तीन बदमाशों ने शराब ठेके पर ठेकेदार के कारिंद से पिस्तौल के बल पर चालीस हजार की नकदी लूट ली। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। आरोपी सीसीटीवी में कै द हो गए। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, पर उनका कोई पता नहीं लग सका।

बांलद रोड पर करौंथा गांव के पास शराब का ठेका है। सोमवार रात आठ बजे ठेके पर ठेकेदार का कारिंदा कुलदीप बैठा था। आरोप है कि इसी बीच तीन बदमाश पहुंचे तथा उससे शराब की बोतल मांगने लगे। उसने रुपये मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपी जबरदस्ती ठेके के अंदर घुस आए तथा पिस्तौल के बल पर उससे चालीस हजार की नकदी लूट ली। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पाकर डीएसपी डा. रविंद्र भी मौके पर पहुंचे। काफी तलाश की गई, बदमाशों का कोई पता नहीं लग सका। बदमाश ठेके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए है।
विज्ञापन

------------
जिन रुपये को कारिंदा लूटने की बात कह रहा था, वह मिल गए हैं। लूट का मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।
-राजेंद्र सिंह, एसएचओ, शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed