{"_id":"5b43577d4f1c1b54238b54f0","slug":"151531139965-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्रत्येक रविवार को अपने केस के बारे में जानकारी हासिल करेंगे पीड़ित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब प्रत्येक रविवार को अपने केस के बारे में जानकारी हासिल करेंगे पीड़ित
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो परिचय
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा।
-----
अब हर रविवार थाने जाकर अपने केस के बारे में जानकारी कर सकेंगे पीड़ित
-एसपी रोहतक की पहल
-15 जुलाई से प्रत्येक थानों और चौकी में मौजूद रहेंगे थाना एसएचओ से लेकर चौकी प्रभारी
-सुबह 10 से 12 बजे तक सुनवाई होगी,
-एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को जारी किए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। फरियादियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसको देखते हुए एसपी रोहतक ने अनूठी पहल की शुरूआत की है। अब प्रत्येक रविवार को सभी थानों और पुलिस चौकियों पर अधिकारी फरियादियों के केस स्टेट्स के बारे में जानकारी देंगे। 15 जुलाई से पहल की शुरुआत कर दी जाएगी। एसपी ने इस संबंध में सभी थानाध्यक्षों को पत्र भेजकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि कई बार ऐसा होता है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद केस की स्टेट्स रिपोर्ट की जानकारी लेने के लिए भी पीड़ित को पुलिस के चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ता है। पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर पीड़ित एसपी से लेकर डीएसपी का दरवाजा खटखटाता है।
एसपी ने बताया कि पीड़ित को किसी तरह की परेशानी न हो, इसको देखते हुए अनूठी पहल की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत 15 जुलाई से प्रत्येक रविवार सभी थानों, पुलिस चौकियों पर पीड़ित को केस की स्टेट्स रिपोर्ट के बारे में जानकारी देने के लिए सुबह दस से लेकर 12 बजे तक अधिकारी मौज्ूद रहेंगे। एसपी ने लोगों से पहल का लाभ उठाने की भी अपील की है। एसपी ने कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।