{"_id":"5b3a94c74f1c1b16588b46c6","slug":"151530565831-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का लोड बढ़वाने के नाम पर मांगी रिश्वत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर का लोड बढ़वाने के नाम पर मांगी रिश्वत
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फ्लैग : एसी के लोड न बढ़ाने पर जुर्माने का डर दिखाकर रिश्वत मांगने का आरोप
हेडिंग : 15 हजार की कह दूं, जेई नहीं भरेगा 60 हजार का कागज
: माड़ौदी रागड़ान की महिला ने की कथित बिजली कर्मी की कॉल रिकार्ड
: कलानौर एसडीओ को लिखित दी शिकायत, कार्रवाई की मांग
: कलानौर ब्लाक प्रधान दिनेश आर्य व भाजपा पदाधिकारियों ने की कार्रवाई की मांग
: एसई बोले, मामला मेरे नोटिस में नहीं, मंगलवार को लूंगा एक्सईएन से रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बिजली निगम के जेई के नाम पर माड़ौदी रांगड़ान की एक महिला से कथित बिजलीकर्मी द्वारा एसी का लोड न बढ़ाने पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मकान मालकिन से 60 हजार रुपये जुर्माना लगाने का डर दिखाकर 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई। इसकी लिखित शिकायत कलानौर एसडीओ को दी गई है। एसई एसके बंसल का कहना है कि मामला उनके नोटिस में नहीं है। मंगलवार को पूरे मामले की रिपोर्ट लेेंगे।
मामले के अनुसार महिला सुनील देवी ने शिकायत दी है कि एक सप्ताह पहले उसके घर पर कथित बिजलीकर्मी भीम सिंह के साथ 3-4 आदमी आए, जिनमें जेई भी था। आते ही कहने लगे कि घर का लोड कम है। एसी भी लगा हुआ है। इस कारण एक साल की रिपोर्ट बनाकर जुर्माना लगाना पड़ेगा। थोड़ी देर बाद वे घर से चले गए। शाम को भीम सिंह का फोन आया और रिश्वत की मांग की। पहले 60 हजार बताए गए, फिर 30 हजार की बात कही। मैंने मना कर दिया। बाद में भीम सिंह ने बताया कि जेई 15 हजार बोल रहा है। मना करने पर कहा कि पैसे दे दो, नहीं तो बिजलीकर्मी परेशान करेंगे। उसके परिवार से बिजली कर्मी पहले भी कभी 5 हजार तो कभी 3 हजार रुपये डरा कर लेकर जाते रहे हैं।
बाक्स
एसडीओ को सौंपी कॉल रिकार्डिंग
महिला ने एसडीओ को कथित बिजलीकर्मी भीम सिंह के साथ हुई बातचीत की 9 मिनट से ज्यादा समय की कॉल रिकार्डिंग सौंपी है। इसमें भीम सिंह नाम का व्यक्ति जेई के नाम पर बार-बार 15 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। कह रहा है कि कम से कम 60 हजार रुपये का कागज बनेगा। जेई तो 20 हजार की बोल रहा था, मैंने अपनी तरफ से 15 हजार कहा है। अब आप बताओ, क्या सलाह है। महिला बोली, चाय पानी का खर्चा लेते हैं। गरीब आदमी किस नाम के 15 हजार रुपये दे। 2-3 हजार में काम चला लो।
विज्ञापन
बाक्स
सख्त कार्रवाई की जाए : ब्लाक चेयरमैन
महिला के साथ वे सोमवार को एसडीओ कलानौर से मिले और मामले में कार्रवाई की मांग की। साथ में भाजपा नेता सतीश शर्मा व अजय खुंडिया भी थे। इस तरह लोगों को डरा धमका कर रिश्वत मांगने वाले कथित कर्मचारी सरकार की छवि खराब कर रहे हैं।
दिनेश आर्य, प्रधान ब्लाक समिति कलानौर
बाक्स
मामला मेरे नोटिस में नहीं है। मंगलवार को एक्सईएन से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगेेंगे।
एसके बंसल, एसई बिजली निगम