फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दुष्कर्म की खबर

दुष्कर्म की खबर

Tue, 23 Jan 2018 03:16 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म की खबर
शौच करने गई महिला से दुष्कर्म, फिर आरोपी ने दी हत्या की धमकी
विज्ञापन

- करतारपुरा निवासी आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
इंद्रा कॉलोनी स्थित करतारपुरा में शौच के लिए गई एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद महिला को हत्या की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। इस संबंध में आरोप भूरा के खिलाफ शहर थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह और उसका पति मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते हैं। रविवार देर शाम महिला घर से कुछ दूरी पर शौच करने गई थी। तभी वहां भूरा नाम का व्यक्ति आया। महिला का आरोप है कि बाद में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर धमकी दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो हत्या कर देगा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सोमवार को महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed