फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   15 page charge sheet filed against Naveen Jaihind in Rohtak

Rohtak: नवीन जयहिंद के खिलाफ 15 पेज की चार्जशीट दाखिल, सरकारी काम में बाधा डालने का है मामला

Tue, 14 Mar 2023 06:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Mar 2023 06:58 PM IST
सार

सिंचाई विभाग के अधिकारी के कार्यालय का दरवाजा बंद करने का आरोप है। मामले की अगली सुनवाई सात जून को होगी। पुलिस एससी-एसटी एक्ट को जांच में ही हटा चुकी है। अब 7 जून को मामले की अगली सुनवाई होगी।

विज्ञापन
15 page charge sheet filed against Naveen Jaihind in Rohtak
नवीन जयहिंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में सिंचाई विभाग के एक्सईन के कार्यालय पर गमछा बांधकर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के खिलाफ मंगलवार को पुलिस की तरफ से 15 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई।

विज्ञापन


चार्जशीट में नवीन जयहिंद के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 353 व 500 के तहत आरोप लगाए गए हैं। अब 7 जून को मामले की अगली सुनवाई होगी। एमडीयू के छात्र नेता विक्रम डुमोलिया ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी कि 21 सितंबर 2022 को नवीन जयहिंद अन्य लोगों के साथ सिंचाई विभाग के कार्यालय में पहुंचा, जहां एक अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन


कार्यालय के दरवाजे को परने से बंद कर दिया गया। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। जांच के बाद पुलिस ने छह अक्तूबर को नवीन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया था। अदालत से जमानत मिल गई थी। पुलिस ने जांच के बाद एससी-एसटी एक्ट को हटा दिया था। मंगलवार को पुलिस की तरफ से जिला अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया। सुनवाई के दौरान खुद नवीन जयहिंद अदालत में पेश हुए। साथ में वकील गौरव भारती, वीरेंद्र लाकड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केसों से नहीं डरता, जनता की आवाज फिर उठाऊंगा
अदालत के बाहर आकर नवीन जयहिंद ने कहा कि सिंचाई विभाग में जाकर आम जनता की आवाज उठाई थी। क्योंकि किसान रोहतक के सिंचाई विभाग में अपनी समस्याएं लेकर आते थे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती थी। एक दिन किसान परेशान होकर उनके पास आये, तो वे विभाग में पहुंचे। पता चला कि जो अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच झगड़ा हो रखा था।

इसके चलते एक्सईएन ने अधीक्षक के कार्यालय पर ताला लगा रखा था। इसकी वजह से किसानों के काम नहीं हो पा रहे थे। इसके बाद केवल अपने गमछे से कार्यालय का दरवाजा बांधा था। जयहिंद ने कहा कि सरकार कितने भी केस कर ले, लेकिन वे आम लोगों की आवाज उठाते रहेंगे।


नवीन जयहिंद ने केवल किसानों की आवाज उठाई थी। चार्जशीट का अध्ययन कर लिया है। आरोपों में कोई दम नहीं है। अदालत में याचिका दायर करके दाखिल आरोप पत्र को रद्द करने की मांग करेंगे। -
गौरव भारती, वकील बचाव पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed