{"_id":"5936d5b64f1c1bac738b4584","slug":"149676589313-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत के लिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानीपत के लिए
Updated Tue, 06 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरेंद्र काला गैंग के मुख्य सदस्य के चाचा का मर्डर
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सुरेंद्र काला गैंग के मुख्य सदस्य के चाचा की मंगलवार को जुवेनाइल कोर्ट से थोड़ी दूर जीटी रोड पर स्थित लालबत्ती के पास गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक जुवेनाइल कोर्ट में पेशी पर आए अपने भतीजे से मिलने आया था। वारदात पास के एक सैलून के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। परिजनों ने कुकी गैंग पर हत्या का आरोप लगाया है। दोनों गैंग पहले भी सोनीपत के गोहाना में एक-एक वारदात कर चुके हैं।
सतबीर(32) निवासी आहुलाना, गोहाना अपनी भाभी राजो उर्फ राज देवी के साथ जुवेनाइनल कोर्ट में अपने भतीजे से आया था। वह उससे मिलकर और अगली तारीख की जानकारी लेकर बाहर जा रहा था। जीटी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के बाहर मंगलवार दोपहर 12.15 बजे सतबीर की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर जगदीप दूहन ने टीम के साथ मौका मुआयना किया। बाद में एसपी राहुल शर्मा पहुंचे और उन्होंने वहां स्थित सैलून और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। परिजनों ने रिठाल निवासी कुकी उर्फ सन्नी देव और संजीत निवासी भठगांव की गैंग पर हत्या का आरोप लगाया है। पेशी पर आए सतबीर के भतीजे पर सिवाह गांव के सरपंच के चचेरे भाई और उसके चाचा की हत्या का आरोप है।
कनपटी से रिवाल्वर सटा मारी गोली
सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि सर्विस लेन से जा रहे सतबीर को एक व्यक्ति ने कनपटी से रिवाल्वर सटाकर गोली मारी है। गोली लगते ही नीचे गिर गया। गोली मारने वाले ने एक और गोली उसके सिर में मारी, लेकिन फायर मिस हो गया। तीसरी गोली उसके सिर में मार दी। दो गोली लगने से सतबीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी अपने बाकी दो अन्य साथियों के साथ मौके से भाग गया।
विज्ञापन
दोनों गैंग करते रहते हैं एक-दूसरे पर हमला
बताया जा रहा है कि सोनीपत के गोहाना के रिठाल गांव निवासी कुकी उर्फ सन्नी देव और सुरेंद्र काला के बीच शुरू से चौधर को लेकर खींचतान रही है। आहुलाना निवासी एक नाबालिग भी सुरेंद्र काला के साथ रहता था। 2016 में सुरेंद्र काला की हत्या कर दी गई। इसमें कुकी गैंग का नाम आया। इसके बाद सुरेंद्र काला गैंग की कमान आहुलाना निवासी नाबालिग ने संभाल ली। उसने मौका लगते ही कुकी के छोटे भाई सुखिंदर की मुडलाना में हत्या कर दी। इसमें नाबालिग के साथ एक अन्य आरोपी बनाया गया। कुकी गैंग ने इसके बाद आहुलाना निवासी नाबालिग के बड़े भाई कदम की गोहाना के सेक्टर-7 में गोली मारकर हत्या कर दी। कदम का सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर सलेक्शन हो गया था। उसे कुछ दिन बाद ट्रेनिंग पर जाना था। इसके बाद दोनों गैंग एक-दूसरे के खून प्यासे हो गए। कुकी गैंग का सरगना सन्नी देव फिलहाल सिरसा जेल में बंद है। दूसरा आरोपी संजीत उर्फ शक्ति निवासी भठगांव हिसार जिला से पेशी के दौरान पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक और फायरिंग कर फरार हो गया था। वह वांटेड है।
कोट्स
जीटी रोड लालबत्ती चौक के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। इसमें गोहाना के गैंग का हाथ बताया गया है। थाना शहर पुलिस ने इसमें परिजनों की शिकायत पर कुकी उर्फ सन्नी देव और संजीत उर्फ शक्ति को नामजद कर कई अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। - राहुल शर्मा, एसपी पानीपत।