{"_id":"5bd7767cbdec22696b2393c2","slug":"141540847228-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल-वन से 5 मिनट में 36 लाख रुपये लूट ले गए 12 हथियारबंद बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एल-वन से 5 मिनट में 36 लाख रुपये लूट ले गए 12 हथियारबंद बदमाश
Updated Tue, 30 Oct 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। शहर के हिसार रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाली। शराब के एल-वन गोदाम पर तैनात एकाउंटेंट व कारिंदों को मारपीट कर बदमाश 36 लाख रुपये लूट ले गए। वारदात को दस मिनट में अंजाम देने की इस घटना से औद्योगिक क्षेत्र में सनसनी दौड़ गई। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। देर रात तक कोई पुख्ता सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा था।
सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे शराब के एल-वन गोदाम में 10-12 हथियारबंद बदमाश अंदर घुस गए। यहां मौजूद एकाउंटेंट व दूसरे कारिंदों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। वहां करीब दस मिनट तक कहर बरपाया। इस दौरान हर चीज को उथल-पुथल किया। इस पर भी मन नहीं भरा तो पिस्तौल के बट व लात घूंसाें से कारिंदों को घायल कर बदमाशों ने अलमारी में रखा कैश उठाया और भाग निकले। जाने से पहले वे कर्मचारियों को कमरे में बंद कर गए। कारिंदों ने वारदात की सूचना एल-वन संचालक पवन को दी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
एफएसएल टीम ने जुटाए तथ्य
पुलिस ने वारदात को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच को अहमियत दी। इसके चलते एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया ने मौके का मुआयना कर वारदात स्थल से तथ्य जुटाने का प्रयास किया। इस दौरान उनके कुछ फिंगर प्रिंट भी मिले। इन्हें बदमाशों के रिकॉर्ड से मैच किया जाएगा। पुलिस को इन की मैचिंग से बदमाशों का सुराग लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सिर में बट मारकर एकाउंटेंट को किया घायल
झज्जर के गांगटान हाल रामगोपाल कॉलोनी निवासी पवन कुमार का कहना है कि रोहतक में उसके देसी व अंग्रेजी शराब के ठेके हैं। एल-वन व एल-13 में साझा है। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उनके कैशियर संजय ने फोन कर एल-वन में लूट की वारदात की जानकारी दी। यहां 10-12 हथियारबंद बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया और एकाउंटेंट संजय गुप्ता के सिर में बट मार कर उसे घायल कर दिया। वह सिविल अस्पताल में भर्ती है। एल-वन में वारदात की सूचना पर वहां पहुंचा तो सबकुछ अस्त व्यस्त मिला। शुरू में 16 लाख रुपये लूटे जाने का अंदाजा था। बाद में मुनीम ने हिसाब किताब लगाया तो 20 लाख रुपये और कम मिले। बदमाश 36 लाख रुपये लूटे कर ले गए। बदमाशों ने ऑफिस में सो रहे रजत को भी पीटा। उसका फोन साथ ले गए। मेरी किसी ने तो रंजिश है न किसी पर शक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खराब था एल-वन का सीसीटीवी
यह घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। एल-वन के सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण उनकी तस्वीरें कैद नहीं हो पाईं। पड़ोस के कैमरों में उनकी कुछ तस्वीरें पुलिस के हाथ लगी हैं। इनके आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू हो गई है। पुलिस को इन फुटेज से वारदात खुलासा व बदमाशों के पकड़े जाने की उम्मीद है।
सफारी व क्रेटा में आए थे बदमाश
डकैती की वारदात करने आए बदमाश लग्जरी कारों में सवार होकर आए थे। पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों में सफारी व क्रेटा कारें साफ नजर आ रही हैं। पुलिस ने ये फुटेज कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। इनके आधार पर आरोपियों तक पहुंचना पुलिस के लिए आसान हो सकता है।
------
पुलिस को चोरी की सूचना मिली थी। औद्योगिक क्षेत्र पहुंचने पर शराब गोदाम पर लूट का पता लगा। यहां दो गाड़ियों में आए करीब दस से बारह बदमाश नकदी लूटकर भाग गए। पुलिस ने मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-इंस्पेक्टर जगबीर सिंह, प्रभारी, शहर थाना