फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जेल से मोबाइल और सिम बरामद, दो पर केस

जेल से मोबाइल और सिम बरामद, दो पर केस

Sun, 08 Jul 2018 02:36 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
जेल से मोबाइल और सिम बरामद, दो पर केस
जिस जेल में दुष्कर्मी राम रहीम बंद, उसमें मोबाइल और सिम बरामद, पुलिस की सुरक्षा पर सवाल
विज्ञापन

- पुलिस और जेल प्रशासन ने संयुक्त रूप से की छापेमारी
-दो बंदियों के पासे से मिले मोबाइल और सिम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जिस सुनारिया जेल में दुष्कर्मी राम रहीम सजा काट रहा है, उसमें पुलिस और जेल प्रशासन की टीम ने शनिवार को संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बंदियों के पास से एक मोबाइल, दो सिम और चार्जर बरामद किया गया। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने पर दो बंदियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। राम रहीम के मद्देनजर जेल में सुरक्षा कड़ी होने के बाद भी आखिर कैसे मोबाइल, सिम अंदर पहुंचे, इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है।

एसपी जशनदीप सिंह रंधावा के निर्देश पर पुलिस और जेल प्रशासन ने सुनारिया जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया। प्रत्येक बैरक की गहनता से जांच की गई। कई बंदियों और कैदियों की तलाशी ली गई। चेकिंग के दौरान बैरक नंबर एक में बंद भाली गांव निवासी संदीप के पास से मोबाइल, चार्जर और एक सिम जबकि बैरक नंबर छह में बंद हवालाती एकता कॉलोनी निवासी राहुल के पास से सिम बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस जल्द ही दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी।दुष्कर्मी राम रहीम साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। राम रहीम के जेल में बंद होने के कारण जेल की सुरक्षा कड़ी की गई है। जेल में बिना चेकिंग के किसी भी व्यक्ति को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाता है। बावजूद इसके जेल में बंदियों के पास कैसे मोबाइल, सिम और चार्जर पहुंच गए? अधिकारियों के पास भी इस सवाल का जवाब नहीं है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि बंदियों के पास कैसे मोबाइल, सिम पहुंचा इसकी जांच शुरू करा दी है। सुरक्षा के बावजूद जेल के अंदर मोबाइल का पहुंचना पुलिस की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान लगा रहा है।
विज्ञापन


पूर्व में भी छापेमारी के दौरान बरामद किए जा चुके हैं मोबाइल
जेल में छापेमारी के दौरान मोबाइल, सिम और चार्जर बरामद होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पंद्रह दिन पूर्व भी छापेमारी के दौरान पुलिस ने जेल से मोबाइल, चार्जर आदि बरामद किए थे। सवाल यह उठता है कि आखिर बंदियों के पास मोबाइल, सिम कहां से आ रहे हैं। एसपी ने कहा कि जेल में मोबाइल नहीं चलने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed