फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दहशत फैलाने के लिए कलानौर व सांपला में दिया गया था लूट व रंगदारी की घटना को अंजाम

दहशत फैलाने के लिए कलानौर व सांपला में दिया गया था लूट व रंगदारी की घटना को अंजाम

Mon, 25 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
दहशत फैलाने के लिए कलानौर व सांपला में दिया गया था लूट व रंगदारी की घटना को अंजाम
दहशत फैलाने के लिए कलानौर व सांपला में दिया गया था लूट व रंगदारी की घटना को अंजाम
विज्ञापन

- पुलिस की जांच में सामने आईं कई जानकारियां
- पुलिस आज कर सकती है मामले का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सांपला व कलानौर में बदमाशों ने व्यापारियों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद आरोपी कुछ देर के लिए कस्बे में भी छिपे हुए थे। पुलिस को इस संबंध में अहम जानकारी हाथ लगी है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों को लेकर आज खुलासा कर सकती है।
बीते सोमवार को स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने सांपला व कलानौर में लूट व रंगदारी की घटनाओं को अंजाम दिया था। बिच्छू गैंग के सरगना देविंद्र के भी घटना में शामिल होने की बात कही जा रही थी। एसपी के निर्देश पर देविंद्र पर आनन फानन में पचास हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था। घटना का खुलासा न होने के विरोध में व्यापारियों ने कलानौर में धरना भी दिया था। सूत्रों के अनुसार शनिवार को सीआईए-2 ने देविंद्र समेत तीन बदमाशों को पकड़ लिया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने अभी मामले का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिस को पता चला है कि बदमाशों ने व्यापारियों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से सांपला व कलानौर में घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद अन्य व्यापारियों को भी शिकार बनाना था। घटना को अंजाम देने के बाद कुछ देर के लिए आरोपी कलानौर में ही रुके थे। एसपी जशदीन सिंह का कहना है कि कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed