फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्रतिदिन रुपया देने के नाम पर डॉक्टर सहित अन्य से करोड़ों की ठगी

प्रतिदिन रुपया देने के नाम पर डॉक्टर सहित अन्य से करोड़ों की ठगी

Tue, 03 Apr 2018 03:20 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतिदिन रुपया देने के नाम पर डॉक्टर सहित अन्य से करोड़ों की ठगी
प्रतिदिन रुपया देने के नाम पर डॉक्टर सहित अन्य से करोड़ों की ठगी
विज्ञापन

- डॉक्टर की शिकायत पर कंपनी के मालिक और बिचौलिये पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
विदेशी मुद्रा का लेनदेन करने का दावा करने वाली एक कंपनी ने रोहतक के एक डॉक्टर सहित करीब 500 लोगों से धोखाधड़ी करके 100 करोड़ से ज्यादा रुपये की ठगी की है। इस संबंध में पीजीआई थाने में कंपनी के मालिक और बिचौलिये पर केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में मेडिकल एन्क्लेव निवासी डॉ. प्रदीप सिंह गहलोत दिल्ली के नेता सुभाष पैलेस में गेन बीटीसी डॉट नेट के नाम से एक कंपनी संचालित होती है। कंपनी का दावा है कि वह विदेश मुद्रा का व्यापार करती है। इसके तहत लोगों से रुपये लेकर प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ाने का लालच देती है। डॉ. का आरोप है कि वह भी सुरेश दांगी नाम के व्यक्ति के माध्यम से ऐसी कंपनी के चक्कर में फंस गया। ओमेक्स सिटी में रहने वाले सुरेश दांगी पीडब्ल्यूडी विभाग से रिटायर्ड एक्सईएन है।
विज्ञापन

डॉक्टर ने बताया कि सुरेश ने उनके पास निजी बैंक के दो ब्लैंक चेक भेजे थे। यह चेक कंपनी के मालिक दीपक जिंदल के नाम से थे। इस पर डॉक्टर ने 6 जनवरी 2017 को कंपनी में रजिस्ट्रेशन के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये दे दिये। इसके बाद कंपनी ने डॉक्टर को अपनी वेबसाइट पर रजिस्टर कर लिया। फिर डॉक्टर का प्रतिदिन रुपये वापस करने को लेकर एक खाता खोल दिया। इस पर यूएस डालर के रूप में रिटर्न मिलना था। इसके बाद सुरेश दांगी ने डॉक्टर ने कमीशन के रूप में 43750 रुपये लिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी का प्लान पूरा होने के बाद जब डॉक्टर ने रिटर्न के बारे में पूछा तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। बाद में पता चला कि कंपनी ने अपना दिल्ली का ऑफिस बंद कर दिया और उसका मालिक दीपक जिंदल फरार हो गया। डॉक्टर का कहना है कि कंपनी ने इसी तरह से करीब 500 लोगों से सौ करोड़ से ज्यादा रुपये की ठगी कर रखी है। आरोपियों को तलाश करने के संबंध में कुछ सबूत डॉक्टर ने पुलिस को सौंप दिये है। इसके तहत दोनों आरोपियों की फोटो और द्वारका के एक होटल में ठहरने की डिटेल शामिल है। इसके अलावा दो बैंक खातों की डिटेल भी पुलिस को मुहैया करवा दी गई है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed