फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   देवर और सास पर जबरदस्ती कीटनाशक पिलाने का आरोप

देवर और सास पर जबरदस्ती कीटनाशक पिलाने का आरोप

Sun, 12 Nov 2017 02:19 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
देवर और सास पर जबरदस्ती कीटनाशक पिलाने का आरोप
देवर और सास पर जबरदस्ती कीटनाशक पिलाने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सांपला।
सांपला से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव इस्माइला 11-बी में एक विवाहिता को जबरदस्ती कीटनाशक दवा पिलाने का मामला प्रकाश में आया है।
गांव इस्माइला निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी करीब 25 वर्ष पहले हुई थी। उसके एक लड़का व एक लड़की है। उसके पति का करीब तीन वर्ष पहले देहांत हो चुका है। पति के देहांत के बाद उसको उसके देवर का पल्ला उड़ा दिया (शादी कर दी)। कुछ समय बाद उसके देवर ने उसके हिस्से का मकान बेच दिया और उसके पैसे हड़प लिये। इस बात को लेकर उससे कई बार झगड़ा भी हुआ। उसका देवर व सास उसको ताने देकर मारपीट भी करने लगे।

वीरवार को उसके देवर व सास ने दबाव बनाकर उसको कीटनाशक पीने पर मजबूर कर दिया। दवा पीने के बाद वह बेहोश हो गई। जब उसको होश आया तो वह पीजीआई में दाखिल मिली। महिला के बयान पर पुलिस ने देवर राकेश व सास समाकौर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed