फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   भाली आनंदपुर में थानेदार की दबंगई

भाली आनंदपुर में थानेदार की दबंगई

Fri, 21 Jul 2017 02:22 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
भाली आनंदपुर में थानेदार की दबंगई
भाली आनंदपुर गांव में संदिग्ध हालत में किशोर लापता, पुलिसकर्मी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। भाली आनंदपुर गांव से बुधवार को एक किशोर संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसके पिता ने गांव निवासी सत्यनारायण सहित तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। पीड़ित का कहना है कि सत्यनारायण हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। पुलिस के मुताबिक गांव निवासी रोहताश ने शिकायत दी है कि बुधवार को उसका बेटा सौरभ लापता हो गया। इसी बीच गांव निवासी सत्यवान ने कहा कि उसके बेटे सौरभ ने घर से 20 हजार रुपये चुराए हैं।


थोड़ी देर बाद सत्यवान की पत्नी और बेटा आए और उसके पशुओं को जबरन ले जाने की बात कहने लगे। शिकायतकर्ता का कहना है कि सदर थाने से एक मोबाइल नंबर से बार-बार काल आती है। कहते हैं कि उन्हें कानून सिखाने की जरूरत नहीं है। जबरन उठाने की बात करते हैं। उसे शक है कि उसके बेटे के गायब होने में सत्यवान व उसके बेटे का हाथ है। पुलिस ने अपहरण व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, सदर थाना प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि इस नाम के कोई व्यक्ति को वे नहीं जानते। मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed