फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   महम में युवक ने जहर खाकर दी जान

महम में युवक ने जहर खाकर दी जान

Sun, 24 Feb 2019 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
महम में युवक ने जहर खाकर दी जान
रोहतक।
विज्ञापन

थाना महम के गांव मोखरा में तीन साल बाद विदेश से आए एक व्यक्ति ने जहर खाकर जान दे दी। जान देने की वजह पत्नी, साली, साला व सास का बार-बार रुपये मांगना व उसे परेशान करना बताया गया है। पुलिस ने इन चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बामला निवासी सत्यवान उर्फ नान्नू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका बड़ा भाई देवेंद्र उर्फ पप्पू मोखरा में रहता था। इसकी करीब 15 वर्ष पहले दर्शन से शादी हुई थी। इनका एक लड़का 12 वर्षीय वरुण है। देवेंद्र पिछले तीन साल से विदेश में था। अब करीब तीन महीने से घर आया हुआ था। मेरे भाई की पत्नी दर्शन शुरू से ही हमें परेशान करती आ रही है। दर्शन की बहन मीना, उसका भाई दीपक व उसकी मां बाला के कहने पर वह बार-बार रूंठ कर अपने घर चली जाती थी। मेरा भाई से लेने जाता तो ये चारों उससे झगड़ा करते। मेरा भाई इनसे परेशान था। शनिवार सुबह मेरा भाई अपनी पत्नी दर्शन को लेने करीब नौ बजे घर से निकला। मोखरा पहुंचा। यहां उसने इन चारों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मुझे इस बारे में किसी ने सूचना दी। इसके बाद कलानौर पहुंचा। यहां देवेंद्र मृत मिला। इन चारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed