फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सोनिया का पहले गला रेता फिर किये 20 वार, अशोक के दिल पर मारे चाकू

सोनिया का पहले गला रेता फिर किये 20 वार, अशोक के दिल पर मारे चाकू

Thu, 14 Feb 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
सोनिया का पहले गला रेता फिर किये 20 वार, अशोक के दिल पर मारे चाकू
रोहतक। नया पड़ाव मोहल्ले में दंपती की हत्या करने से पहले ही आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की पूरी तैयारी कर ली थी। उसने इसके लिए नया चाकू भी खरीदा था। वारदात के बाद पुलिस ने मौके से चाकू का खोल बरामद किया। इसके साथ ही आरोपी ने सोनिया का पहले गला रेता, इसके बाद उसने शरीर पर चाकू से 20 वार किए। वहीं अशोक के दिल और लंग्स पर चाकू के सात गहरे निशान मिले हैं। हमले के दौरान अशोक ने अपना बचाव करते हुए हाथ भी चलाए, इससे उसके हाथों पर भी चाकू लगे। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। जांच में यह भी सामने आया है कि आधी रात के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार शहर में हुए दोहरे हत्याकांड ने जहां सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिया है, वहीं दोनों शवों का पोस्टमार्टम करने वाली टीम भी हैरत में है कि कोई चाकुआें से किसी पर इतने वार आखिर कैसे कर सकता है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम बुधवार को पीजीआईएमएस के शव गृह में स्वास्थ्य विभाग के डॉ. परमेल व एक अन्य महिला डॉक्टर ने किया। सूत्रों की मानें तो महिला का पहले गला रेता गया और उसके गले की नसें गहराई तक काटी गई हैं। महिला को हार्ट, लंग व पीठ पर 18 से 20 चाकू मारे गए हैं। वहीं अशोक के शरीर पर मिले निशानों से अनुमान लगाया गया है कि उसने हमलावर से मुकाबला किया है। उसके हाथों पर आठ से दस घाव मिले। अशोक की छाती में छह से सात अधिक गहरे निशान पाये गए। फोरेंसिक एक्सपर्ट मानते हैं कि फेफडे़ को चीर कर हार्ट तक सामान्य तौर पर चाकू से गहरा जख्म पहुंचाना आसान नहीं होता। इसके लिए किसी खास चाकू का इस्तेमाल किया गया होगा। दोनों शवों के अन्य सैंपल जांच के लिए मधुबन भेज दिये गए हैं।
विज्ञापन


रात में ही मकान के अंदर जाकर बैठ गए थे आरोपी
पुलिस का मानना है कि वारदात में एक से अधिक आरोपी शमिल हो सकते हैं। आरोपियों के रात में ही मकान के अंदर एंट्री करने की आशंका जताई जा रही है।

अशोक के माता-पिता की हो चुकी है मौत
तीन साल पहले अशोक के पिता श्याम लाल और तीन साल पूर्व उसकी मां की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद से घर में केवल अशोक और सोनिया ही रहते थे। इसके अलावा सोनिया के पिता की भी बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। सोनिया की मां अक्सर उसकी ससुराल आती रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटा-मोटा झगड़ा तो होता रहता था
सोनिया के परिजनों का आरोप है कि कई बार घरेलू कलह के चलते सोनिया और अशोक का झगड़ा भी हो जाता था, मगर दोनों ही आपस में सुलह कर लेते थे। परिजनों ने दो दिन पूर्व भी झगड़े की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed