{"_id":"5babf9a1867a557ff9674db8","slug":"131537997217-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल मोड़ पर रेहड़ी विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल मोड़ पर रेहड़ी विवाद
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित एसएनजे एक व एक ए
मेडिकल मोड़ पर रेहड़ी विवाद के दौरान रेहड़ी को धकेलते भाजपा नेता लवलीन टूटेजा व सुरक्षा गार्ड।
---
मेडिकल मोड़ पर रेहड़ी विवाद : भाजपा नेता, रेस्टोरेंट संचालक, सुरक्षा अधिकारियों में कहासुनी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। अकसर जाम से घिरे रहने वाले मेडिकल मोड़ पर बुधवार शाम रेहड़ी विवाद हो गया। यहां रेहड़ी हटवाने और लगवाने के मुद्दे पर भाजपा नेता लवलीन टूटेजा लवली, कान्हा रेस्टोरेंट संचालक सुरेश, पीजीआईएमएस के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ईश्वर शर्मा और सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सरोहा के बीच कहासुनी हो गई। मामला संस्थान के शीर्ष अधिकारियों तक पहुंच गया है।
मेडिकल मोड़ पर जाम की समस्या से निपटने के लिए सुरक्षा अधिकारी अकसर रेहड़ी हटाओ अभियान चलाते हैं। इसी कड़ी के तहत बुधवार को भी कार्रवाई हो रही थी। बताया जा रहा है कि कान्हा रेस्टोरेंट संचालक ने अपने रेस्टोरेंट आगे से सभी रेहड़ी को हटवाया। सुरेश का कहना है कि वह 50 रुपये में थाली देते हैं, जबकि रेहड़ी संचालक 40 रुपये में खाना खिलाते हैं। ऐसे में उनके लिए किराया निकालना भी मुश्किल हो जाता है। रेहड़ी हटवाने के दौरान मौके से गुजर रहे भाजपा नेता एवं डॉ. मंगलसेन स्मृति न्यास के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लवलीन टूटेजा लवली रेस्टोरेंट संचालक से उलझ गए। लवली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री देश में पिछडे़ और अंतोदय भारत को रोजगार देने के लिए संकल्पित हैं। यदि कोई उन्हें निजी स्वार्थों के लिए उजाड़ना चाहता है तो गलत हैं, वह आर्थिक कमजोर लोगों के साथ खडे़ हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पीजीआईएमएस के सुरक्षा अधिकारी रेस्टोरेंट संचालक से मिलीभगत कर रेहड़ियां हटवा रहे हैं। वहीं इस संबंध में संस्थान के सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि वह अपने परिसर में रेहड़ी नहीं खड़ी होने देंगे। यदि किसी को रेहड़ी खड़ी करनी है तो वह नगर निगम से अनुमति लेकर आएं। उन्हें किसी रेहड़ी वाले व रेस्टोरेंट संचालक से कोई लेना देना नहीं है। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को सूचना दे दी है और कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को भी कहा जा चुका है।
---
छोले कुलचे व जूस विक्रेता लगाते हैं रेहड़ी
मेडिकल मोड़ के आसपास छोले कुलचे और जूस विक्रेता अकसर रेहड़ी लगाते हैं। इन्हें बार-बार पीजीआईएमएस के सुरक्षा गार्डों का सामना करना पड़ता है। जबकि मेडिकल मोड़ पर इन्हें दुकानदार खड़ा नहीं होने देते। दुकानदारों का कहना है कि इनकी वजह से उनकी बिक्री पर फर्क पड़ता है।