फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sadhu beaten for opposing encroachment on temple land

Ayodhya News: मंदिर की जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर साधु को पीटा

Fri, 28 Aug 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 28 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sadhu beaten for opposing encroachment on temple land
हनुमतनगर। पूराकलंदर के कादीपुर गांव में मंदिर की जमीन पर कथित कब्जे और निर्माण का विरोध करने पर साधु से मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना 25 अगस्त की रात करीब 10 बजे की बताई गई है। बड़ा स्थान रामकोट, अयोध्या निवासी सुदामा दास ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार सुदामा दास मंदिर की जमीन और खेती की देखरेख करते हैं। उन्हें सूचना मिली कि गीता यादव, निखिल यादव, शिवा यादव, रमन यादव, रिंकू यादव समेत 10-15 अज्ञात लोग जमीन पर निर्माण करा रहे हैं। पुलिस के साथ मौके पर पहुंचने पर उन्होंने निर्माण रोकने को कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें पकड़कर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ करने के साथ हवाई फायरिंग भी की गई। उनके शिष्य राजवीर से भी मारपीट की गई। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed