फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fifth accused arrested in crore fraud case

Mahendragarh-Narnaul News: 1.99 करोड़ की धोखाधड़ी में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2026 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Fifth accused arrested in crore fraud case
फोटो 11 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दमन कुमार। स्रोत: पुलिस
नारनौल। करीब 1.99 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में पुलिस ने पांचवें आरोपी दमन कपूर को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया है। रिमांड के दौरान हिमाचल प्रदेश के मंडी निवासी कपूर ने शिकायतकर्ता को 5 लाख रुपये वापस किए। साथ ही जल्द ही 15 लाख रुपये और लौटाने का समझौता किया गया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान ने बताया कि राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने 25 फरवरी को थाना शहर में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, मीर सिंह, उसके बेटे आशुतोष और उनके साथियों ने जमीन और प्रॉपर्टी दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने एमएसएमई योजना के तहत बैंक से लोन करवाकर फैक्टरी लगवाने का भरोसा भी दिलाया था।
विज्ञापन

आरोपियों ने कोलकाता स्थित अपनी एंजल इंडस्ट्री कंपनी में निवेश करने का प्रस्ताव भी दिया। जमीन, प्रॉपर्टी और निवेश के नाम पर शिकायतकर्ता से कुल 1.99 करोड़ रुपये लिए गए। बाद में आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। पैसे वापस मांगने पर शिकायतकर्ता और उसके परिवार को जान से मारने व अपहरण की धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि दमन कपूर के बैंक खाते में 20 लाख रुपये भेजे गए थे। पुलिस ने मामले में मीर सिंह, आशुतोष और राकेश को 27 मार्च तथा सुमित कुमार को 24 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। कपूर को रिमांड पूरा होने के बाद 25 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कई मामलों में आरोपी
पुलिस के अनुसार, मीर सिंह, आशुतोष और उनके साथियों पर धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। जिले में उनके खिलाफ पांच एफआईआर हैं, जबकि हरियाणा के अन्य जिलों और पड़ोसी राज्यों में करीब 10 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब उनके पुराने मामलों और आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed