फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सीआईए- पर हमला

सीआईए- पर हमला

Fri, 13 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
सीआईए- पर हमला
पाड़ा मोहल्ले में सीआईए-2 से भीड़ ने आरोपी छुड़ाया, बंधक बनाने का प्रयास
विज्ञापन

-नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों को तलाश में पहुंची थी सीआईए-2
-काफी देर तक चलता रहा हंगामा
पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भागकर बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पाड़ा मोहल्ले में नशीले पदार्थों की बिक्री करने पहुंचे एक युवक को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची सीआईए-2 को महिला और पुरुषों ने दौड़ा लिया। हिरासत में लिए गए एक युवक को भी छुड़ा लिया गया। हाथापाई भी की। यहीं नहीं टीम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। साथ ही बंधक बनाने का भी प्रयास किया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई।
वीरवार को सीआईए-2 को सूचना मिली कि पाड़ा मोहल्ले में कुछ लोग अवैध रूप से नशीली वस्तुओं की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पाते ही टीम मौके पर पहुंची। एक युवक को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि युवक को हिरासत में लेने से गुस्साए लोगों ने टीम के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि टीम युवक को झूठा फंसाने का प्रयास कर रही है। वह नशीले पदार्थ की बिक्री नहीं करता है। गुस्साए लोगों ने टीम के साथ हाथापाई भी की। हाथापाई करने के बाद युवक को छुड़ा लिया गया। यही नही टीम को बंधक बनाने का प्रयास किया गया। महिलाओं ने भी खूब हंगामा किया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। हालांकि, पुलिस ने हाथापाई और बंधक बनाने के प्रयास की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन

----------
पुलिस पाड़ा मोहल्ले में नशीले पदार्थ की बिक्री करने वालों को पकड़ने के लिए गई थी। कुछ महिलाओं ने टीम के खिलाफ हंगामा कर दिया था। इसके कारण पुलिस को वापस लौटना पड़ा। टीम को बंधक बनाने के प्रयास और हाथापाई की बात पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आजाद सिंह, प्रभारी सीआइए-2
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed