{"_id":"5b184be24f1c1ba16e8b695a","slug":"131528318946-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष भंडारी गैंग के सदस्यों की तलाश में पुलिस ने दी कई स्थानों पर दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनीष भंडारी गैंग के सदस्यों की तलाश में पुलिस ने दी कई स्थानों पर दबिश
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादपुर टेकना गांव का प्रवीण हत्याकांड
मनीष भंडारी गैंग के सदस्यों की तलाश में पुलिस ने दी कई स्थानों पर दबिश
- सीआईए ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
महम थाना क्षेत्र के मुरादपुर टेकना गांव में परचून व्यापारी के बेटे प्रवीण की हत्या के मामले में मनीष भंडारी गैंग के सदस्यों को पकड़ने के लिए सीआईए-1 ने बुधवार रोहतक के अलावा आसपास क्षेत्र में दबिश दी।
बीते सोमवार को मुरादपुर टेकना गांव में परचून व्यापारी के बेटे प्रवीण की कार सवार बदमाशों ने चार गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि मृतक पर आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज था। भंडारी गैंग से प्रवीण की रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में हत्याकांड को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच सीआईए 1 को सौंप दी गई थी। सीआईए प्रभारी ने बताया कि भंडारी गैंग के सदस्यों की तलाश में बुधवार को रोहतक व दिल्ली में दबिश दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।