{"_id":"5acfcc2b4f1c1b533d8b4dda","slug":"131523567659-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी पकड़ा
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो परिचय
एमए-6
---
मिलन की हत्या के बाद इनामी मंजित ने जींद में ली थी शरण
-घर से बुलाकर इनामी समेत तीन ने की थी हत्या
सीआईए-1 ने पचास हजार के इनामी को चार दिन के रिमांड पर लिया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। मोखरा गांव में हरियाणा पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी में जुटे मिलन की हत्या करने वाले आरोपियों ने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद जींद में जाकर शरण ली थी। मंजित भी खुद हत्याकांड में शामिल था। सीआईए-1 द्वारा रिमांड पर लिए गए पचास हजारी मंजित ने पूछताछ में यह खुलासा किया है।
मोखरा गांव में हरियाणा पुलिस की तैयारी कर रहे मिलन को 7 जून को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। बाद में पीजीआई में उपचार के दौरान मिलन ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में मोखरा के अंकित और मोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि जींद का पचास हजार का इनामी मंजित फरार चल रहा था। दोनों ने खुलासा किया था कि मोहित के कहने पर मंजित और अंकित ने मिलकर घर से बुलाकर मिलन को गोली मारी थी। एक सप्ताह पूर्व ही मंजित को जींद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
सीआईए-1 प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर इनामी मंजित को चार दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान मंजित ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सभी जींद पहुंच गए थे। मोहित के कहने पर ही मिलन की हत्या की थी। सीआईए प्रभारी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने कई अन्य वारदातों को भी अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
मंजित पर 15 मामले है दर्ज
सीआईए-1 प्रभारी नवीन ने बताया कि मंजित पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, अपहरण और अवैध हथियार संबंधी 25 मामले दर्ज हैं। वह हाईस्कूल पास है। जींद जेल में वह उम्रकैद की सजा काट रहा था। मगर कुछ दिन पूर्व ही पीजीआई में उपचार के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
झगड़े का बदला लेने को की थी हत्या
पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला है कि मोहित और मिलन की रोहतक बस स्टैंड पर सीट पर बैठने को लेकर मारपीट हो गई थी। इसी का बदला लेने के लिए मोहित ने अंकित और मंजित के साथ मिलकर मिलन की हत्या की।