फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   विदेशों में भी पुलिस के निशाने पर गुरमीत के अनुयायी

विदेशों में भी पुलिस के निशाने पर गुरमीत के अनुयायी

Sun, 03 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
विदेशों में भी पुलिस के निशाने पर गुरमीत के अनुयायी
संजय कुमार
विज्ञापन

रोहतक। साध्वी यौन शोषण मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम के विदेशों में रह रहे अनुयायियों पर भी पुलिस की नजर है। सजा की घोषणा के बाद अनुयायियों द्वारा दी गई आत्महत्या करने की चेतावनी पर विदेश में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट है। यह खुलासा किया है दुबई से लौटे बड़ा बाजार निवासी प्रदीप कपूर ने। प्रदीप ने बताया कि वह 23 अगस्त को दुबई गए थे और 29 अगस्त को अपने देश लौटे हैं। वह दुबई के अंदर होटल हयात में रुके थे। यहां पास में ही एक डेरा था। इसमें कुछ हिंदुस्तानी लोग एकजुट थे, जो वहीं काम करते हैं और राम रहीम के अनुयायी थे। उनके सामने ही डेरे में दुबई पुलिस पहुंची और सबकी जानकारी जुटाई। सभी को मौके पर आगाह किया गया कि वह किसी भी व्यक्ति के चक्कर में आत्मदाह करने या कानून तोड़ने जैसी किसी हरकत को अंजाम नहीं दे सकते। यदि वह ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ कानून कार्रवाई की जाएगी। प्रदीप ने बताया कि वहां पुलिस के जाने के बाद एक भी व्यक्ति मौके पर दिखाई नहीं दिया। विदेश भ्रमण कर आए युवक ने हैरानी जताते हुए कहा कि वहां पुलिस की महज चेतावनी पर सभी इधर-उधर हो गए, जबकि प्रदेश में प्रतिबंध के बाद भी कोई नहीं माना। प्रदीप ने बताया कि उन्हें वहां जानकारी मिली कि पूरे देश की पुलिस इस मामले पर अलर्ट पर है, क्योंकि वहां काफी संख्या में हिंदुस्तानी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed