{"_id":"594a6a664f1c1b30048b477a","slug":"131498049126-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पति सहित पांच पर दहेज उत्पीडन का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेठ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पति सहित पांच पर दहेज उत्पीडन का केस
Updated Wed, 21 Jun 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पति सहित पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हुडा सेक्टर 17 निवासी विवाहिता ने अपने जेठ पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं, पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर जेठ पर छेड़छाड़ और पति सहित पांच ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।
जगाधरी के हुडा सेक्टर-17 निवासी विवाहिता ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी पांच फरवरी 2016 को सहारनपुर के केशव नगर निवासी अंकुश के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने जरूरत का सारा सामान देकर उसे विदा किया था मगर शादी में दिए गए सामान से उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। आरोपी उससे और अधिक दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। एक दिन उसके जेठ गौरव मकानी ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसके बाद जब उन्हें ससुराल पक्ष के लोग वहां पहुंचे तो उसने उन्हें जेठ की करतूत के बारे में बताया। लेकिन आरोपियों ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, उल्टा उसे ही दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने जांच के बाद उसके आरोपी जेठ गौरव मकानी पर छेड़छाड़, पति अंकुश, ससुर केवल कृष्ण, सास गीता व जेठानी भारती पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह का कहना है कि जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप है, बाकी पर दहेज उत्पीड़न का।