फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आर्मी कैंटीन का होलोग्राम लगाकर बेची जा रही थी पंजाब से लाई गई नकली शराब

आर्मी कैंटीन का होलोग्राम लगाकर बेची जा रही थी पंजाब से लाई गई नकली शराब

Fri, 25 Jan 2019 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
आर्मी कैंटीन का होलोग्राम लगाकर बेची जा रही थी पंजाब से लाई गई नकली शराब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। एसटीएफ ने आर्मी कैंटीन का होलोग्राम लगाकर नकली शराब बेचने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। सूचना मिलने पर माजरा गांव में छापेमारी कर खाली पड़े प्लाट से एसटीएफ व पुलिस ने पंजाब से लाई गई नकली शराब की 24 हजार बोतलों के साथ 11 लोगों को गिरफ्तार किया हे। दो हजार शराब की पेटियों की कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही पुलिस ने कैंटर और दो टाटा 709 को जब्त किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर शराब की सप्लाई करते थे।
एसटीएफ इंस्पेक्टर संदीप धनखड़ और एएसआई तेजबीर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के माजरा गांव स्थित खाली पड़े प्लाट में नकली शराब तैयार की जा रही है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे तो कैंटर से शराब की 2 हजार पेटियां बरामद की गई। जिन पर आर्मी कैंटीन का होलोग्राम लगाते गिरोह के सरगना बोहर गांव निवासी सुरेश समेत 11 लोगों को पकड़ा। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि करीब एक साल से पंजाब से नकली शराब की तस्करी कर लाते थे। आर्मी कैंटीन का होलोग्राम लगाकर रोहतक के अलावा सोनीपत, पानीपत, जींद, कुरुक्षेत्र, झज्जर, कैथल, फतेहाबाद समेत विभिन्न स्थानों पर भेजा जाता था।
विज्ञापन



एसटीफ को आशंका है कि बरामद शराब को जींद चुनाव में भी बांटने की आशंका है। हालांकि एसटीएफ ने कहा कि अभी तक की पूछताछ में जींद चुनाव में शराब बांटने की बात आरोपियों ने स्वीकार नहीं की है। टीम में इंस्पेक्टर संदीप धनखड़, एएसआई तेजवीर सिंह, गोरखा मलिक, एएसआई सज्जन सिंह, सिपाही सुरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


700 रुपये में पेटी लेकर 4 हजार में बेचते थे
रोहतक। आर्मी कैंटीन का होलोग्राम लगाकर नकली शराब को आर्डर पर हरियाणा के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भेजा जा रहा था। एसटीएफ सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने बताया कि करीब एक साल से पंजाब के चार लोग नकली शराब को हरियाणा भिजवा रहे थे। एक पेटी करीब 700 रुपये में मिलती थी, जिसे आर्मी कैंटीन का होलोग्राम लगाकर चार हजार तक में बेचा जाता था। मोबाइल पर आर्डर मिलते ही क ैंटर के माध्यम से शराब को भिजवाया जाता था। गिरोह में अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। एसटीएफ ने बताया कि शराब की खरीदारी करने वाले भी दस से अधिक लोग हरियाणा, बिहार के चिह्नित किये गए हैं। सभी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed