{"_id":"5c478456bdec224a611c0814","slug":"121548190806-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किला रोड पर नहीं पहुंची निगम की टीम अतिक्रमण हटाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किला रोड पर नहीं पहुंची निगम की टीम अतिक्रमण हटाने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो वी-2 : किला रोड बाजार में मंगलवार को भी व्यापारियों द्वारा किया गया अतिक्रमण।
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नगर निगम आयुक्त आरएस वर्मा की सख्त हिदायत के बाद भी मंगलवार को किला रोड बाजार से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। चालान कटने के डर से दोपहर तक कई व्यापारी अपनी सीमा में रहे, लेकिन कई ने हर रोज की तरह 10 से 15 फीट तक अतिक्रमण किए थे। दोपहर बाद व शाम को टीम के न आने की सूचना पाकर अतिक्रमणकारी फिर सड़क पर कब्जा करके बैठ गए। हालांकि निगम के एलओ का कहना है कि मंगलवार को बारिश व निजी कारण से अतिक्रमण नहीं हटवा सके। बुधवार को पुलिस फोर्स लेकर जाएंगे। साथ ही डीसी को पत्र लिखकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त की मांग की है।
बात दें कि सोमवार को किला रोड बाजार प्रधान बिट्टू सचदेवा एक दर्जन व्यापारियों के साथ निगम आयुक्त आरएस वर्मा से मिलने पहुंचे और लिखित में शिकायत दी कि बाजार में कुछ व्यापारियों ने अव्यवस्था फैला रखी है। 50 फीट के रोड पर दोनों तरफ 15-15 फीट तक अतिक्रमण कर रखा है। विरोध करने पर झगड़े पर उतर आते हैं। साथ ही फड़ी लगवाई जाती है। निगम आयुक्त ने एलओ राजकुमार को बुलाकर किला रोड बाजार में कार्रवाई के मौखिक आदेश दिए थे, लेकिन मंगलवार को निगम की टीम बाजार में नहीं पहुंची।
सियासी कारण तो नहीं अतिक्रमण नहीं हटने के : बिट्टू कांग्रेसी
किला रोड के प्रधान बिट्टू सचदेवा कांग्रेसी हैं। उन्होंने ने अपने समर्थकों के साथ निगम कार्यालय पहुंच कर अतिक्रमणकारी व्यापारियों की शिकायत की है। इसके बावजूद निगम की टीम अतिक्रमण हटाने नहीं पहुंची। कहीं सियासी कारण तो नहीं हैं। क्योंकि निगम, राज्य व केंद्र में भाजपा की सरकार है। किला रोड बाजार में शिकायत के बाद मंगलवार को थोड़ा सुधार था, लेकिन टीम न आने पर शाम को फिर सड़क पर कब्जा हो गया।
विज्ञापन
सुबह बारिश हो गई। बाद में निजी कारण के चलते व्यस्त रहा। अब बुधवार को पुलिस फोर्स को लेकर कार्रवाई करने जाएंगे। डीसी को पत्र लिखकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की है।
राजकुमार, एलओ नगर निगम