{"_id":"5bb29048867a55014118ed2e","slug":"121538429000-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के मामले में युवक दोषी करार, सजा कल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के मामले में युवक दोषी करार, सजा कल
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पड़ोसी दोषी करार, सजा कल
- मामा के घर आई आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ की थी छेड़छाड़
- फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो रही थी सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। डेढ़ साल पहले मामा के घर आई आठवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पड़ोस के युवक अजीत को दोषी करार दिया है। उसे बुधवार को सजा सुनाई जाएगी। सोमवार को पुलिस ने दोषी को हिरासत में ले लिया।
जिले के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी भानजी मई 2017 में घर आई थी। रात को वह अपनी नानी के साथ घर में सो रही थी। इसी बीच पड़ोस का युवक अजीत घर में घुस आया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर नानी ने किशोरी को बचाया। इसके बाद आरोपी बुजुर्ग महिला को धक्का देकर फरार हो गया था। पुलिस ने पीड़िता के अदालत में बयान दर्ज कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तभी उसे उसके खिलाफ जिला अदालत में केस चल रहा था। सोमवार को करीब 17 माह की सुनवाई के बाद अजीत को दोषी करार दिया। अब तीन अक्तूबर को सजा सुनाई जाएगी।