{"_id":"5b202f264f1c1b6c4d8b6357","slug":"121528835878-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 एनकाउंटर, 200 गैंगों का पर्दाफांस कर एवीटी प्रभारी ने किया रिकार्ड कायम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
8 एनकाउंटर, 200 गैंगों का पर्दाफांस कर एवीटी प्रभारी ने किया रिकार्ड कायम
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो परिचय
एमए- 10
सम्मानित होने के बाद एसपी जशनदीप सिंह रंधावा के पास खड़े एवीटी प्रभारी मनोज वर्मा व उनकी टीम।
---
15 साल के करियर में 8 एनकाउंटर, 200 गैंगों का पर्दाफाश कर चुके हैं एवीटी प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज
- एसपी ने एवीटी प्रभारी व उनकी टीम को किया सम्मानित, डीजीपी भी जल्द करेंगे सम्मान
- अब तक फरार इनामियों को पकड़वाकर 14 लाख का इनाम कर चुके हैं हासिल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पुलिसकर्मियों पर अकसर आरोप लगते रहते हैं। मगर ऐसे भी पुलिसकर्मियों की कमी नहीं है, जो बदमाशों पर शिकंजा कसने में न सिर्फ आगे रहते हैं बल्कि अपनी जान की परवाह न करते हुए बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाते हैं। ऐसे ही शख्स हैं रोहतक की एवीटी के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज वर्मा। अपनी 15 साल की नौकरी में अब तक इंस्पेक्टर मनोज वर्मा 8 एनकाउंटर, 200 गैंगों का पर्दाफाश व 60 से अधिक इनामियों को सलाखों के पीछे पहुंचा रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं। अपहरण के बाद कई मासूमों की भी अपनी जान पर खेलकर जान बचाई। अब एसपी ने एवीटी प्रभारी समेत उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया है। जल्द डीजीपी ने भी जल्द सम्मानित करने की बात कही है।
मूल रूप से भिवानी निवासी आत्माराम वर्मा के परिवार में जन्मे मनोज वर्मा 2003 में हरियाणा पुलिस में एसआई नियुक्त किए गए थे। उनकी पहली पोस्टिंग सिरसा में थी। यहां तैनाती के दो माह में ही उन्होंने दो इनामियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। अब तक मनोज सिरसा, जींद, झज्जर, करनाल, पानीपत, रोहतक में विभिन्न थानों, पुलिस चौकी व एवीटी व सीआईए- वन व टू प्रभारी रह चुके हैं। अपनी 15 साल की नौकरी में मनोज वर्मा ने जहां भिवानी, करनाल, पानीपत में 8 बदमाशों के एनकाउंटर किए। वहीं 200 बड़े गैंगों का भी पर्दाफाश किया। इसके अलावा इनामियों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर अब तक 14 लाख से अधिक का इनाम अपने नाम कर चुके हैं। मेवात गैंग से लेकर क्रांति गैंग के सरगना राजेश भारती तक को पकड़ने में भी मनोज वर्मा का अहम योगदान रहा था। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने मंगलवार को इंस्पेक्टर मनोज वर्मा को उनकी टीम के साथ सम्मानित किया। अन्य पुलिसकर्मियों को भी मनोज व उनकी टीम से प्रेरणा लेनी की अपील की। इसके अलावा एसपी ने टीम के सदस्य एसआई अशोक कुमार, धर्मजीत सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप दांगी, हेड कांस्टेबल मोहन, अमित कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र, रणवीर सिंह को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
--
मनोज ने कई इनामियों को पकड़वाने से लेकर कई बड़े मामलों का खुलासा कराने में अहम योगदान दिया है। अन्य पुलिसकर्मियों को भी सबक लेना चाहिए। -जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी
विज्ञापन
---
रोहतक के एवीटी प्रभारी से अन्य को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। सराहनीय कार्य करने वालों को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा। - बीएस संधू, डीजीपी
---
एवीटी प्रभारी मनोज वर्मा की उपलब्धि
वर्ष 2009-झज्जर में इनामी काला को मुठभेड़ में मार गिराया
- आठ माह पूर्व रोहतक से डॉ. नरुला के ड्राइवर का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले बदमाश को एनकाउंटर में मार गिराया, दूसरा बदमाश भाग निकला
- सवा लाख के इनामी बड़वासनी गैंग के सरगना अजय उर्फ बिट्टूू को आईएमटी से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया
- 2013 में नेपाली लड़की से गैंगरेप करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया
- 2013 में सेक्टर 2 से कक्षा एक के छात्र का अपहरण कर 30 लाख की फिरौती मांगने वाले बदमाश को पकड़ा
- 2018 में 25 हजारी राकेश मोखरिया को गिरफ्तार किया
इसके अलावा अन्य कई बड़े मामलों का खुलासा कराने में भी मनोज का विशेष योगदान रहा है।