फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ससुर की हत्या करने वाला वकील का मुंशी फरार, पुलिस ने की छापेमारी

ससुर की हत्या करने वाला वकील का मुंशी फरार, पुलिस ने की छापेमारी

Thu, 11 Jan 2018 02:53 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
ससुर की हत्या करने वाला वकील का मुंशी फरार, पुलिस ने की छापेमारी
ससुर की हत्या करने वाला वकील का मुंशी फरार, पुलिस ने की छापेमारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
गोपाल कॉलोनी में अपने ससुर को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी दामाद मयंक गांधी के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर व रिश्तेदारी में छापेमारी की। मगर कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बुधवार को मृतक राजकुमार का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि मृतक का विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा आरोपी के मोबाइल को सर्विलांस पर लगवा दिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपी उन्हें धमकी देकर फरार हुआ था। इस कारण उसके फरार रहने तक पूरे परिवार को जान का खतरा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि मंगलवार देर रात धोभी मोहल्ले निवासी मयंक गांधी गोपाल कॉलोनी में अपनी ससुराल आया था। मयंक की नशे की लत से परेशान होकर उसकी पत्नी जन्नत अपनी दो साल की बेटी जानवी के साथ 4 जनवरी को मायके आ गई थी। आरोपी नशे की हालत में अपनी बेटी को लेने आया था। वह ससुराल आकर बेटी को ले जाने के लिए जिद करने लगा। इस पर राजकुमार ने विरोध कर दिया। आरोप है कि मयंक ने अपने ससुर का गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed